FIFA World Cup, Spain Vs Morocco: मोरक्को से 2-2 से ड्रॉ खेलकर ग्रुप-बी से स्पेन नॉकआउट में

By विनीत कुमार | Published: June 25, 2018 10:49 PM2018-06-25T22:49:44+5:302018-06-26T01:36:36+5:30

FIFA World Cup 2018: ग्रुप-बी में स्पेन और मोरक्को के बीच मैच का लाइव अपडेट...

fifa world cup 2018 spain vs morocco match live update and goals | FIFA World Cup, Spain Vs Morocco: मोरक्को से 2-2 से ड्रॉ खेलकर ग्रुप-बी से स्पेन नॉकआउट में

Spain Vs Morocco Live

कालिनिनग्राद (रूस), 25 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के ग्रुप-बी में स्पेन और मोरक्को  के बीच सोमवार को खेला गया कांटे का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। स्पेन को नॉकआउट में पहुंचने के लिए हर हाल में ड्रॉ या जीत की जरूरत थी। इस ड्रॉ के बाद उसके 5 अंक हो गए हैं।

स्पेन ने पुर्तगाल के खिलाफ अपना पहला मैच 3-3 से ड्रॉ कराया था। इसके बाद उसे ईरान के खिलाफ 1-0 से मुश्किल जीत मिली थी। वहीं, मोरक्को की बात करें तो वह पहले दो मैच गंवाने के बाद वह नॉकआउट की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका था। उसे ईरान के खिलाफ आत्मघाती गोल के कारण अंक गंवाना पड़ा, जबकि पुर्तगाल के खिलाफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का गोल उस पर भारी पड़ गया था। 

Spain Vs Morocco Live अपडेट

- मैच खत्म, 2-2 से ड्रा रहा स्पेन और मोरक्को के बीच खेला गया रोचक मुकाबला।

- 92वें मिनट में स्पेन की ओर से गोल। लागो एस्पास ने किया ये गोल। वीएआर के जरिए आया फैसला। पहले गोल किए जाने पर रेफरी ने ऑफ साइड करार दिया जिसके बाद VAR की मांग हुई। रिप्ले देखने के बाद इसे गोल करार दिया गया। स्कोर एक बार फिर 2-2 से बराबर

- 81वें मिनट में गोल और मोरक्को एक बार फिर बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा, 2-1 से आगे

- 55वें मिनट में मोरक्को गोल के करने के बेहद करीब लेकिन करीब 30 यार्ड दूसर से लगाया गया नॉरडिन अमराबट गोलपोस्ट में नहीं जा सका।

- हाफ टाइम के बाद खेल शुरू....

- हाफ टाइम तक स्पेन और मोरक्को 1-1 से बराबरी पर।

- 19वें मिनट में स्पेन की ओर से जवाबी गोल। इस्को ने स्पेन को दिलाई बराबरी


 - 14वें मिनट में गोल। मोरक्को के लिए खालिद बुतैब ने दागा पहला गोल

- शुरुआती 11 मिनट में दोनों टीमों की ओर से अब तक कोई गोल नहीं।

- चौथे मिनट में स्पेन का अटैक। इस्को मोरक्को के गोलकीपर मोनिर अल काजोई के बेहद करीब। लेकिन मोनिर ने सफलतापूर्वक गेंद पर कब्जा जमा लिया।

- दोनों टीमों के बीच मैच शुरू

- रात 11.30 बजे शुरू होगा यह अहम मुकाबला।


दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

स्पेन

गोलकीपर्स: डेविड डि गिया, पेपे रेना, कीपा अरिजाबलागा।

डिफेंडर्स: जोर्डी अल्बा, नैको मोनरियल, अल्वारो ऑड्रियोजोला, नैको फर्नांडीज, डैनी करवाजल, गेरार्ड पिक, सर्जियो रामोस, सेसर अजपिलीक्यूटा।

मिडफील्डर्स: सर्जियो बुके, इस्को, थियागो अलकंटारा, डेविड सिल्वा, आंद्रे इनिएस्ता, सउल निगुएज, कोके।

फॉरवर्ड्स: मार्को असेंसियो, इयागो अस्पास, डिएगो कोस्टा, रोड्रिगो मोरेनो, लुकास वाजक्यू।

मोरक्को

गोलकीपर्स: माउनिर अल काजोई, यासीनी बोउनोउ, अहमद रेडा टेगनाउटी।

डिफेंडर्स: महदी बेनातिया, रोमेन सईस, मैनुएल डि कोस्टा, नाबिल दिरार, अचरफ हकीमी, हमजा मेंडिल।

मिडफील्डर्स: एम 'बारेक बउसउफा, करीम अल अहमदी, युसीफ ऐट बेन्नासेर, सोफयान अम्राबेट, यूनीस बेलहांडा, फेकल फज्र,  अमीने हारित।

फॉरवर्ड्स: खालिद बउतेब, अजीज बउहाद्दोज, अयोब अल कब्बी, नॉरडिन अमराबट, मेहदी करसेला, हाकिम जेईयेच, यूसीफ अन नेसरी। 

Web Title: fifa world cup 2018 spain vs morocco match live update and goals

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे