FIFA WC: क्रोएशिया ने पेनाल्टी शूटआउट में रूस को 4-3 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
By सुमित राय | Published: July 7, 2018 11:26 PM2018-07-07T23:26:00+5:302018-07-08T02:36:05+5:30
क्रोएशिया की टीम ने रूस को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सोची, 7 जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया की टीम ने रूस को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उसका सामना इंग्लैंड की टीम से होगा, जिसने तीसरे क्वार्टर फाइनल में स्वीडन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया की टीम 1998 से बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद रूस और क्रोएशिया का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था, इसके बाद मैच एक्सट्रा टाइम में गया। लेकिन वहां भी मैच का रिजल्ट नहीं आया और स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। इसके बाद इस मैच में पेनाल्टी शूटआउट से रिजल्ट सामने आया।
FIFA World Cup 2018, Russia vs Croatia, 4th Quarter Final लाइव अपडेट -
- इसके साथ ही क्रोएशिया ने रूस को पेनाल्टी शूटआउट मुकाबले में 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में उसका सामना इंग्लैंड की टीम से होगा।
- पांचवें पेनाल्टी शूटआउट में रूस की ओर से डालेर कुजयीव ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद क्रोएशिया के इवान रेकिटिक ने गोल कर अपनी टीम को 4-3 की बढ़त दिला दी।
- चौथे शूटआउट में रूस के सर्जेई इगनाशेविच ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई, लेकिन क्रोएशिया के वेद्रान कोरलुका ने गोल कर एक बार फिर अपनी टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई।
- तीसरे शूटआउट में रूस के मारियो फर्नांडीज गोल नहीं कर पाए, लेकिन क्रोएशिया के लुका मोडरिक ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी।
- दूसरे शूटआउट में रूस की ओर से एलन जागोइव गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद क्रोएशिया की ओर से मैटियो कोवासिस गोल नहीं कर पाए और पेनाल्टी शूटआउट 1-1 की बराबरी पर।
- इस मैच की पहला पेनाल्टी रूस के खिलाड़ी फेदोर स्मोलोव ने ली, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल पाए। इसके बाद क्रोएशिया की ओर से मार्सेलो ब्रोजोविक ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।
- एक्सट्रा टाइम का मैच खत्म होने के बाद मैच 2-2 की बराबरी पर रहा। अब रूस और क्रोएशिया के बीच इस मैच का रिजल्ट पेनाल्टी शूटआउट से किया जाएगा।
- 30 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच में 1 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।
- मैच के 115वें मिनट में रूस के मारियो फर्नांडीज ने गोल कर क्रोएशिया के खिलाफ अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। स्कोर: रूस- 2 और क्रोएशिया- 2
- वेद्रान कोरलुका ने गोल करने के बाद टी-शर्ट उतारकर खुशी मनाई। मैदान में टी-शर्ट उतारने के कारण रेफरी ने उन्हें यलो कार्ड दिखाया।
- मैच के 101वें मिनट में क्रोएशिया की ओर से वेद्रान कोरलुका ने गोल कर रूस के खिलाफ अपनी टीम को दिलाई 2-1 की बढ़त। स्कोर: रूस- 1 और क्रोएशिया- 2
- 30 मिनट का एक्सट्रा टाइम का खेल शुरू।
- अब दोनों टीमें अगले आधे घंटे में गोल दागने का प्रयास करेंगी। अगर तब भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी तो फिर मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा।
- 90 मिनट के खेल में रूस और क्रोएशिया के बीच स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहने के बाद अब 30 मिनट का एक्सट्रा टाइम का मैच खेला जाएगा। स्कोर: रूस- 1 और क्रोएशिया- 1
- एक्सट्रा टाइम खत्म होने के बाद भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। स्कोर: रूस- 1 और क्रोएशिया- 1
- दूसरे हाफ का 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद 5 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।स्कोर: रूस- 1 और क्रोएशिया- 1
रूस ने 67वें मिनट में इस मैच के गोल स्कोरर चेरीशेव की जगह स्मोलोव और 79वें मिनट में डिज्यूबा की जगह यूरी गजिंस्की को मैदान पर भेजा।
- क्रोएशिया ने 63वें मिनट में पेरिसिच की जगह ब्रोजोविच, 74वें मिनट में स्ट्रीनिच की जगह पिवारिच और 88वें मिनट में क्रेमेरिच की जगह कोवाचिच को मैदान पर उतारा।
- रूस ने 54वें मिनट में पहला रिप्लेसमेंट करते हुए समेदोव की जगह एरोखिन को मैदान पर उतारा।
- रूस और क्रोएशिया के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू।
- पहले हाफ का 45 मिनट का खेल खत्म होने तक रूस और क्रोएशिया की टीमें बराबरी पर। स्कोर: रूस- 1 और क्रोएशिया- 1
Good half of entertainment, that. #RUSCRO // #WorldCuppic.twitter.com/ZqKCczULLv
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) July 7, 2018
- मैच के 39वें मिनट में क्रोएशिया के खिलाड़ी एंज्रेज क्रैमरिक ने गोलकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। स्कोर: रूस- 1 और क्रोएशिया- 1
- मैच के 31वें मिनट में रूस के खिलाड़ी डेनिस चेरीशेव ने गोल कर अपनी टीम को क्रोएशिया के खिलाफ दिलाई 1-0 से बढ़त। स्कोर: रूस- 1 और क्रोएशिया- 0
#RUS GOAL! @Cheryshev! What a goal! #RUSCRO 1-0#WorldCuppic.twitter.com/yl8IFoMpsU
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) July 7, 2018
- रूस और क्रोएशिया के खिलाफ आधे घंटे का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन दोनों टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हुई हैं।
Not too much to report on so far...#RUSCRO 0-0#WorldCuppic.twitter.com/Shr8akogqe
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) July 7, 2018
- मैच के 15वें मिनट में क्रोएशिया को पहला फ्री किक मिला। जिस पर इवान रकिटिच ने बॉक्स के बाहर से शॉट मारा लेकिन गेंद गोलपोस्ट के उपर से चला गया।
- मैच के 13वें मिनट में रूस के पास गोल करने का मौका। क्रोएशिया की डी में घुसकर रूस ने शानदार मौका बनाया। दाएं ओर से अच्छा क्रॉस दिया, लेकिन स्ट्राइकर अच्छे से हेडर नहीं जमा सके।
- इस मैच में रूस की टीम को भारी समर्थन मिल रहा है।
- रूस और क्रोएशिया के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2018 के चौथा और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू।
- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले रूस और क्रोएशिया की टीमें राष्ट्रगान के लिए ग्राउंड पर आईं।
- रूस और क्रोएशिया के बीच अब तक 3 मैच हुए हैं, जिनमें दो ड्रॉ रहे। वहीं, नवंबर 2015 में दोनों के बीच हुए एक मैत्री मैच में क्रोएशिया ने 3-1 से जीत हासिल की थी।
- रूस ने ग्रुप चरण में तीन में से दो मैच जीतकर छह अंकों के साथ अंतिम-16 में प्रवेश किया जहां उसने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा।
- क्रोएशिया ग्रुप चरण में तीन मैचों में तीन जीत के साथ नौ अंक लेकर अंतिम-16 में पहुंचा था जहां उसने डेनमार्क को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 (1-1) से हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है।
- इस मैच में अगर क्रोएशिया की जीत होती है तो वह फीफा वर्ल्ड कप 2018 के सेमीफाइनल मुकाबले में 1998 के बाद पहली बार पहुंचेगा। क्रोएशिया 1998 में पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल पहुंचा था और उसकी कोशिश 20 साल बाद एक बार फिर से अंतिम-4 में पहुंचने की होगी।
- 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद से रूस कभी भी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ा है और इस बार उसके पास अपने घरेलू दर्शकों के सामने इतिहास रचने का मौका है। सोवियत संघ के रूप में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1966 में रहा था जब उसने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
Aurora, the white bear from the #Krasnoyarsk zoo "predicted" a victory of the #RUS team over #CRO . #WorldCup#RUSCROpic.twitter.com/lMtEaneNh9
— Zlatko Percinic (@ZlatkoPercinic) July 7, 2018
- रूस और क्रोएशिया के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे से सोची के फिशट स्टेडियम में खेला जाएगा।
- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस का सामना क्रोएशिया से होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
रूस
- कोच: स्टैनलव चेरचेसोव
- गोलकीपर्स: इगोर अकिनफीव, व्लादिमीर गाबूलोव, आंद्रेई लूनेव।
- डिफेंडर्स: व्लादिमीर ग्रानेट, फेदोर कुद्रयाशोव, इलिया कुटेपोव, आंद्रेई सेमेनोव, सर्जेई इगनाशेविच, मारियो फर्नांडीज, इगोर, स्मोलनिकोव।
- मिडफील्डरर्स: यूरी गाजिनस्की, अलैक्जेंडर गोलोविन, एलन जागोइव, अलैक्जेंडर एरोकिन, यूरी झिरकोव, डालेर कुजयीव, रोमन जोबनिन, अलैक्जेंडर सामेदोव, एंटन मिरानचुक, डेनिस चेरीशेव।
- फॉर्वर्ड्स: अर्तेम ज्यूबा, एलेक्सी मिरानचुक, फेदोर स्मोलोव।
क्रोएशिया
- कोच: ज़लटको दालिक
- गोलकीपर्स: डेनिजेल सुबासिक, लोवरे कालिनीक, डोमिनिक लिवाकोविच
- डिफेंडर्स: वेद्रान कोरलुका, डोमागोज विडा, इवान स्ट्रिनीक, डेजन लोवरेन, सिम वर्सलजो, जोसिप पिवारिक, टिन जेद्वाज, ड्यूज काल्टा-कार
- मिडफील्डरर्स: लुका मोडरिक, इवान रेकिटिक, मैटियो कोवासिस, मिलान बडेल्ज, मार्सेलो ब्रोजोविक, फिलिप ब्रैडारिक।
- फॉर्वर्ड्स: मारियो मैंडजुकी, इवान पेरिसिक, निकोल कालनिक, एंज्रेज क्रैमरिक, मार्को जाका, एंटी रेबेक।