FIFA: रूस ने दर्ज की दूसरी जीत, मिस्र को हराकर अंतिम 16 में प्रवेश की ओर रखा कदम

By भाषा | Published: June 20, 2018 01:52 AM2018-06-20T01:52:51+5:302018-06-20T01:52:51+5:30

FIFA World Cup 2018: दूसरे हाफ में 15 मिनट के भीतर तीन गोल करके मेजबान रूस ने मिस्र को 3-1 से हरा दिया।

fifa world cup 2018: russia beat egypt by 3-1 | FIFA: रूस ने दर्ज की दूसरी जीत, मिस्र को हराकर अंतिम 16 में प्रवेश की ओर रखा कदम

fifa world cup 2018: russia beat egypt by 3-1

सेंट पीटर्सबर्ग, 20 जून। दूसरे हाफ में 15 मिनट के भीतर तीन गोल करके मेजबान रूस ने मिस्र को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ रूस फीफा विश्व कप के नॉकआउट राउंड में प्रवेश की दहलीज पर पहुंच गया। मिस्र के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह ने चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी की और पेनल्टी पर गोल भी दागा, लेकिन 28 साल बाद पहला विश्व कप खेल रहे मिस्र को लगातार दो हार के बाद अब वापसी का टिकट कटाना पड़ सकता है । 

अहमद फातही ने आत्मघाती गोल दागकर 47वें मिनट में रूस को बढत दिला दी। यह इस टूर्नामेंट का पांचवां आत्मघाती गोल रहा। इसके बाद डेनिस चेरिशेव और आर्तियोम ज्युबा ने लगातार गोल दागकर रूस को 3-0 की बढत दिला दी। इससे पहले रूस ने शुरुआती मैच में सउदी अरब को 5-0 से हराया था। (फीफा वर्ल्ड कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

चेरिशेव का यह इस विश्व कप में तीसरा गोल रहा और सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ शीर्ष पर आ गए हैं। उरूग्वे की टीम अगर बुधवारको सउदी अरब को हराती है या ड्रा खेलती है तो रूस अंतिम 16 में पहुंच जाएगा। ऐसे में मिस्र बाहर हो जाएगा, जिसे पहले मैच में उरूग्वे ने 1-0 से हराया था।

मिस्र के लिए सलाह ने 73वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। पिछले महीने चैम्पियंस लीग फाइनल में कंधे की चोट से जूझने वाले सलाह का यह पहला मैच था और मिस्र का 28 साल में विश्व कप में पहला गोल भी था।

इससे पहले विलारीयाल के विंगर चेरिशेव ने 59वें मिनट में मारियो फर्नांडिस के क्रास पर गोल करके रूस की बढत दुगुनी कर दी थी। वहीं तीन मिनट बाद ज्युबा ने गेंद को अपनी छाती पर रोकते हुए अली गबर को छकाकर तीसरा गोल दागा। 

रूस को पहली कामयाबी मिस्र के कप्तान अहमद फातही के आत्मघाती गोल से मिली। रोमन जोबनिन के पास को लपकने के प्रयास में वह चूके और गेंद उनके घुटने से टकराकर गोलकीपर मोहम्मद ई को चकमा देते हुए गोल के भीतर चली गई। इससे पहले हाफटाइम तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी।

Web Title: fifa world cup 2018: russia beat egypt by 3-1

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे