FIFA World Cup, Argentina Vs Nigeria: रोमांचक मैच में नाइजीरिया को 2-1 से हराकर अर्जेंटीना नॉकआउट में

By विनीत कुमार | Published: June 26, 2018 10:56 PM2018-06-26T22:56:44+5:302018-06-27T01:41:12+5:30

FIFA World Cup: ग्रुप डी में अर्जेंटीना और नाइजीरिया के बीच मैच का लाइव अपडेट

fifa world cup 2018 group d argentina Vs nigeria live update and goal score | FIFA World Cup, Argentina Vs Nigeria: रोमांचक मैच में नाइजीरिया को 2-1 से हराकर अर्जेंटीना नॉकआउट में

Argentina Vs Nigeria

सेंट पीटर्सबर्ग, 26 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के ग्रुप-डी के बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से हराकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इस जीत से अर्जेंटीना के 4 अंक हो गए हैं और ग्रुप डी से वह क्रोएशिया के साथ अगले दौर में पहुंचा है। अर्जेंटीना की राह इसलिए  भी आसान हो गई क्योंकि ग्रुप-डी के एक अन्य मुकाबले में क्रोएशिया ने आइसलैंड को 2-1 से हरा दिया। 

बहरहाल, अर्जेंटीना के लिए इस मैच में लियोनेल मेसी (14वें मिनट) और मार्कोस रोजो (86वें मिनट) ने गोल किया। नाइजीरिया के लिए एकमात्र गोल 51वें मिनट में विक्टर मोसेस ने दागा।  

FIFA World Cup, Argentina Vs Nigeria Live:

- मैच खत्म, और अर्जेंटीना ने बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में नाइजीरिया को हराकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की कर लगी है। यह इसलिए भी मुमकिन हुआ क्योंकि ग्रुप-डी के एक अन्य मैच में आइसलैंड को क्रोएशिया से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है।

- 90+ 3' लियोनेल मेसी को येलो कार्ड दिखाया गया है।

- दूसरी ओर क्रोएशिया ने आइसलैंड पर 2-1 की बढ़त बना ली है। अर्जेंटीना के लिए ये अच्छा संकेत।

- 86वें मिनट में गोल....अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त। मार्कोस रोजो ने यह गोल दागा है।


- 84वें मिनट में नाइजीरिया को अर्जेंटीना के बॉक्स के ठीक बाहर से फ्री किक। हालांकि, अर्जेंटीना के लिए यह फ्री किक खतरा नहीं बन सका।

- 75वें मिनट में रेफरी से बहस करते नाइजीरियाई खिलाड़ी। दरअसल, अर्जेंटीनी बॉक्स के भीतर वे अर्जेंटीना के खिलाड़ी मार्कोस रोजो के हैंडबॉल की बात कह रहे हैं। वीएआर के जरिए रेफरी ने रिप्ले देखा। और नाइजीरिया को पेनल्टी नहीं

- 73वें मिनट में अर्जेंटीना को फ्री किक, क्रिस्टियन पावोन का कमजोर शॉट और नाइजीरिया को कोई खतरा नहीं।

- दूसरी ओर ग्रुप-डी में जारी एक अन्य मुकाबले में क्रोएशिया ने 53वें मिनट में गोल कर आइसलैंड पर बढ़त बना ली है।

- 51वें मिनट में गोल....नाइजीरिया ने बराबरी कर ली है।


- 49वें मिनट में अर्जेंटीनी खिलाड़ी जेवियर मास्केरानो को येलो कार्ड और नाइजीरिया को पेनल्टी मिली है।

- 49वें मिनट में नाइजीरिया को कॉर्नर और फिर पेनल्टी भी। वीएआर से फैसला।

- हाफ टाइम के बाद खेल एक बार फिर शुरू...

- पहले हाफ का खेल खत्म और अर्जेंटीना 1-0 से आगे है। दूसरी ओर ग्रुप डी एक और मैच में क्रोएशिया और आइसलैंड बराबरी पर हैं। दोनों ने हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं किया है। कुल मिलाकर अर्जेंटीना की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद बरकरार।

- 34वें मिनट में बेहतरीन बचाव। मेसी ने फ्री किक पर शॉट लिया लेकिन गेंद गोलकीपर की ऊंगलियों को छू कर गोलपोस्ट के किनारे लगी और गोल की संभावना खत्म

- 32वें मिनट में नाइजीरिया के लियोन बालोगन को येलो कार्ड। एंजेल डि मारिया गेंद को लेकर बेहद तेजी से नाइजीरियाई बॉक्स की ओर बढ़े लेकिन उसके ठीक बाहर गिराए गए। और अर्जेंटीना को फ्री किक

- 19वें मिनट में नाइजीरिया को कॉर्नर, लेकिन अर्जेंटीना के लिए खतरे की कोई बात नहीं।

-17वें मिनट में अर्जेंटीना को नाइजीरिया के बॉक्स के पास फ्री किक, एंजेल डी मारिया के साथ फाउल।

- 14वें मिनट में गोल....अर्जेंटीना को बढ़त। लियोनेल मेसी ने ये गोल दागा है। इस विश्व कप में मेसी का पहला गोल।




- 7वें मिनट में नाइजीरिया का तेज अटैक लेकिन अर्जेंटीनी खिलाड़ी उस खतरे को टालने में कामयाब रहे। इसके बाद लियोनेल मेसी गेंद को लेकर आगे बढ़े और उन्हें गिराया गया। हाफ लाइन के पास अर्जेंटीना को फ्रि किक, कोई फायदा नहीं।

- पहले पांच मिनट में अर्जंटीना का दबदबा। कुछ अच्छे मूव भी बने लेकिन फिलहाल मेसी की टीम को कोई होता नहीं दिख रहा है। दूसरी ओर क्रोएशिया और आइसलैंड के बीच 6 मिनट का खेल हो चुका है, कोई गोल नहीं।

- दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू....

- रात 11.30 बजे शुरू होगा ये अहम मुकाबला।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

अर्जेंटीना

गोलकीपर्स: विली काबेलेरो, फ्रैंको अरमानी, नहुएल गजमैन।

डिफेंडर्स: ग्रैबियल मारकाडो, फेडेरिको फाजियो, निकोलस ओटामेंडी, मार्कोस रोजो, निकोलस टैगलाफिको, जेवियर मैशेरेनो, मार्कोस एकुना, क्रिस्टियन अंसाल्दी।

मिडफील्डर्स: एवर बनेगा, लुकास बिगलिया, एंजेल डि मारिया, जियोवानी लो सेल्सो, एंजो पेरेज, क्रिस्टियन पावोन, मैक्सीमिलियानो मेजा, एडुआर्डो सैल्वियो।

फॉरवर्ड्स: लियोनेल मेसी, गोंजालो हिगुएन, पाउलो डाइबाला, सर्जियो एगुअरा।

नाइजीरिया

गोलकीपर्स: फ्रैंसिस उजोहो, इकेचुकवू इजेनवा, डेनियल अकपेई।

डिफेंडर्स: विलियम ट्रूस्ट-एकॉन्ग, अब्दुल्लाही सेहू, टाइरोने एबुएही, एल्डरसन एचिएजिले, ब्रायन इडोवू, चिडोजिए अवाजेम, लियोन बालोगन, केनेथ ओमेरुओ।

मिडफील्डर्स: माइकेल जॉन ओबी, ओगनेई ओनाजी, विलफ्रेड एनडीडी, ओगहेनेकारो एटेबो, जॉन ओगू, जोएल ओबी।

फॉरवर्ड्स : अहमद मूसा, केलेची इहेनाचो, विक्टर मोसेस, ओडिओन इघालो, एलेक्स इवोबी, सिमओन एवांको।

Web Title: fifa world cup 2018 group d argentina Vs nigeria live update and goal score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे