FIFA World Cup, FRA Vs Aus: फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया, दर्ज की पहली जीत

By सुमित राय | Published: June 16, 2018 03:01 PM2018-06-16T15:01:51+5:302018-06-16T17:27:00+5:30

FIFA World Cup 2018, France Vs Australia Live: फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप सी के ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच खेले गए मुकाबले का लाइव अपडेट...

FIFA World Cup 2018, France Vs Australia Live update and score | FIFA World Cup, FRA Vs Aus: फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया, दर्ज की पहली जीत

FIFA World Cup 2018, France Vs Australia Live update and score

कजान, 16 जून। फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में फ्रांस की टीम से कजान एरिना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस की टीम को मैच में काफी टक्की दी, लेकिन फिर भी उसे हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया टीम की फीफा रैंकिंग 44 है, जबकि फ्रांस की टीम 7 वें नंबर पर काबिज है।

FIFA World Cup 2018, France Vs Australia: लाइव अपडेट

- एक्स्ट्रा टाइम खत्म होने के बाद फ्रांस की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच 2-1 से खत्म किया।

- गेम में 5 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- 90 मिनट का खेल खत्म होने का बाद फ्रांस की टीम 2-1 से आगे।

- 81वें मिनट में फ्रांस की ओर से पॉल पोग्बा ने टीम के लिए गोल कर 2-1 से बढ़त बनाई।


- 63वें मिनट में मिले पेनल्टी को ऑस्ट्रेलिया टीम ने गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 से बराबरी की।

- 65वें मिनट में फ्रांस की टीम के खिलाड़ियों ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

- पहले हाफ का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस की टीमों ने कई मौकों पर एक-दूसरे के ऊपर दबाव बनाए, लेकिन दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं।

- ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस की टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं। 40 मिनट का खेल खत्म।

- 30 मिनट का खेल खत्म होने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस की टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं।

- मैच के शुरुआती 20 मिनट में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं।


- 19वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की टीम को कॉर्नर मिला, लेकिन उसके खिलाड़ी गेंद को गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचा पाए।

- फ्रांस की टीम को दो कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई।

- मैच के शुरुआती 10 में कोई गोल नहीं कर पाईं दोनों टीमें।

- नेशनल एंथम के लिए दोनों टीमें ग्राउंड पर आईं।

- ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस मैच का प्रसारण सोनी टेन नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा मैच को सोनी लिव ऐप पर भी लाइव देखा जा सकता है।

- ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप में क्वालीफाई करने के बाद ही कोच एग्ने पोस्टेकोग्लु ने टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद मारविक को टीम का नया कोच घोषित किया गया। टीम के गोलकीपर मैट रेयान के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। मिडफील्ड में जैक्सन इरविन को मौका मिल सकता है।

- फ्रांस के अटैक की जिम्मेदारी एंटोनिये ग्रेजमैन पर होगी, लेकिन उनका साथ देने के लिए काइलेन एमबप्पे और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले युवा आउसमाने डेम्बेले हैं।

- ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस की टीमों के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार कजान एरिना में शाम 3:30 बजे खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

ऑस्ट्रेलिया

  • कोच: जॉर्ज सांपाओली
  • गोलकीपर्स: ब्रैड जोंस, मैट रेयान, डैनी वूकोविक।
  • डिफेंडर्स: अजिज बेहिच, मिलोस डेगेनेक, मैथ्यू जुरमान, जेम्स मेरेडिथ, जोस रिसडन, ट्रेंट सेंसबरी।
  • मिडफील्डरर्स: जैक्सन इरविन, मिले जेडिनाक, रोब्बी क्रूज, मासिमो लुआंगो, मार्क मिल्लीगन, एरॉन मूई, टॉम रोजिक, टिम काहिल।
  • फॉर्वर्ड्स: डेनियल अरजानी, टॉमी जूरिक, मैथ्यू लेसकी, एंड्रयू नाबाउट, दिमित्री पेट्राटोस, जेमी मैक्लारने।

फ्रांस

  • कोच: डिडिएर देस्चामपस
  • गोलकीपर्स: ह्यूगो लोरिस, स्टीव मंडाना, अल्फोंसे एरियोला।
  • डिफेंडर्स: लुकास हर्नांडेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेंडी, बेंजामिन पवार्ड, आदिल रामी, जिबरिल सिडीबी, सैमुअल उमटीटी, राफेल वराने।
  • मिडफील्डरर्स: एन' गोलो कांटे, ब्लेसे माटुइडी, स्टीवन एन' जोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेनटिन टोलिसो।
  • फॉर्वर्ड्स: आउसमाने डेम्बेले, नाबिल फेकिर, ओलिवियल गिराउड, एंटोनिये ग्रेजमैन, थॉमस लेमार, काइलेन एमबप्पे, फ्लोरियन थाउविन।

Web Title: FIFA World Cup 2018, France Vs Australia Live update and score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे