FIFA World Cup, France Vs Croatia: क्रोएशिया को 4-2 से हराकर फ्रांस बना चैम्पियन

By विनीत कुमार | Published: July 15, 2018 07:05 PM2018-07-15T19:05:43+5:302018-07-15T22:35:26+5:30

FIFA World Cup Final: फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खिताबी मुकाबले का लाइव अपडेट...

fifa world cup 2018 final france vs croatia live update and goal score | FIFA World Cup, France Vs Croatia: क्रोएशिया को 4-2 से हराकर फ्रांस बना चैम्पियन

France Vs Croatia Live

मॉस्को, 15 जुलाई: फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप-2018 का खिताब जीत लिया है। फ्रांस ने 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीता है। बेहद रोमांचक और तेज-तर्रार इस फुटबॉल मैच में दोनों टीमों की ओर से एक से बढकर एक आक्रमण हुए लेकिन आखिरकार जीत हासिल करने में कामयाब रहा। इस मैच में क्रोएशिया को एक आत्मघाती गोल जरूर महंगा पड़ा जो उसके स्ट्राइकर मारियो मैंडजुकिक के सिर से लगकर गोलपोस्ट में समा गया।

फ्रांस की ओर से एंटोइन ग्रीजमैन (38वें मिनट), पॉल पोग्बा (59वें मिनट) और स्टार युवा खिलाड़ी किलियान एम्बापे (65वें मिनट) ने गोल दागे। वहीं, क्रोएशिया की ओर से इवान पेरिसिक (28वें मिनट) और मैंडजुकिक (69वें मिनट) ने गोल किए।

Fifa World Cup, France Vs Croatia Live Update:

- समय खत्म, इसी के साथ फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर वर्ल्ड कप-2018 का खिताब जीत लिया है।


- निर्धारित 90 मिनट का समय खत्म, अब इंजरी टाइम के तौर पर 5 मिनट का खेल और चलेगा। फ्रांस 4-2 से आगे।

- 84वें मिनट में क्रोएशिया को फ्री किक। इवान रैकिटिक ने लिया स्ट्राइक और गेंद सीधे फ्रांस के गोलकीपर लोरिस के हाथों में।

- 79वें मिनट में एम्बापे एक बार फिर खतरनाक तरीके से अकेले ही गेंद को लेकर क्रोएशियाई क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए। हालांकि, क्रोएशियाई बॉक्स के भीतर वह गेंद पर कब्जा बरकरार नहीं रख सके और गिर गए। क्रोएशिया के लिए खतरा टला।

- 69वें मिनट में क्रोएशिया की ओर से जवाबी गोल। मारियो मैंडजुकिक ने दागा गोल। फ्रांस अब भी 4-2 से आगे। क्रोएशियाई स्ट्राइकर ने फ्रांस के गोलकीपर और कप्तान हुगो लोरिस की गलती का फायदा उठाया और गोल कर दिया। हुगो को साथी खिलाड़ी लुकास हर्नांनडेज से पास मिला था और जब तक वह इस पर शॉट लगाते, मारियो ने दौड़ लगाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

- 65वें मिनट में फ्रांस का एक और गोल। फ्रांस इसी के साथ 4-1 की बढ़त बना चुका है। फ्रांस के युवा स्टार खिलाड़ी किलियान एम्बापे ने यह गोल दागा है। 19 साल के किलियान एम्बापे इसी के साथ पेले के बाद वर्ल्ड कप फाइनल में गोल करने वाले दूसरे टीमएजर बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में एम्बापे का यह चौथा गोल है।


- 59वें मिनट में फ्रांस का एक और गोल। पॉल पोग्बा ने फ्रांस को दिलाई 3-1 की बढ़त

- 52वें मिनट में क्रोएशियाई गोलकीपर का शानदार बचाव। पॉल पोग्बा ने फ्रांस के युवा खिलाड़ी किलियान एम्बापे के लिए मौका बनाया। हालांकि, क्रोएशियाई गोलकीपर डैनिजेल सुबासिक ने इसे नाकाम कर दिया।

- 50 वें मिनट में क्रोएशिया को एक और कॉर्नर।

- 48वें मिनट में बचाव। फ्रांस के गोलकीपर हुगो लोरिस ने एंटे रेबिक के स्ट्राइक की कोशिश को किया नाकाम। क्रोएशिया को मिला कॉर्नर लेकिन फ्रांस को कोई खतरा नहीं।

- हाफ टाइम के बाद खेल शुरू, फ्रांस 2-2 से आगे।

- हाफ टाइम तक का खेल खत्म, क्रोएशिया के खिलाफ फ्रांस 2-1 से आगे। 

- 45वें मिनट में क्रोएशिया को एक और कॉर्नर।

- 38वें मिनट में गोल...फ्रांस के एंटोइन ग्रीजमैन ने पेनल्टी किक पर गोल कर फ्रांस को एक बार फिर बढ़त दिला दी है। फ्रांस अब 2-1 से आगे


- 36वें मिनट में फ्रांस को मिला पेनल्टी। रेफरी ने वीएआर के जरिए फैसला दिया कि क्रोएशियाई बॉक्स में गेंद क्रोएशिया के खिलाड़ी इवान पेरिसिक के हाथ से लगी। इसके बाद फ्रांस को पेनल्टी किक मिला है।

- 28वें मिनट में गोल। क्रोएशिया के इवान पेरिसिक ने जवाबी गोल दागा। स्कोर 1-1 से बराबरी पर। इवान का शानदार स्ट्राइक। फ्रांस के बॉक्स के ठीक अंदर से लिया गया इवान का शॉट फ्रांसीसी गोलपोस्ट में समा गया।


- 28वें मिनट में योलो कार्ड। फ्रांस के गोलो कांटे को दिखाया गया येलो कार्ड। इवान पेरिसिक को गलत तरीके से टैकल करने की कोशिश। क्रोएशिया को फ्री-किक।

- 24वें मिनट में क्रोएशिया को फ्री किक...लेकिन फ्रांस को कई खतरा नहीं।

-17 वें मिनट में फ्रांस को फ्री किक, मैच का ये पहला फ्रि किक और गोल। 18वें मिनट में क्रोएशिया का आत्मघाती गोल। गेंद को क्रोएशियाई बॉक्स से बाहर करने की कोशिश में मारियो मैंडजुकिक के सिर से लगकर गेंद क्रोएशिया गोल पोस्ट में। वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में यह पहला सेल्फ-गोल है।

- 12 मिनट के बाद अब भी स्कोर 0-0, दोनों टीमों को गोल की तलाश

- 8वें मिनट में क्रोएशिया को कॉर्नर। मोड्रिक ने शॉट लिया और फ्रांस ने एक बार फिर खतरा टाला।  फ्रांस के ओलिवर गिरॉड ने हेडर के जरिए गेंद को फ्रांसीसी बॉक्स के बाहर किया।

- तीसरे मिनट में क्रोएशिया का अटैक। फ्रांस ने आसानी से खतरे को टाल दिया

- दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ फाइनल मुकाबला शुरू।


- क्रोएशिया और फ्रांस का राष्ट्रगान जारी...इसके बाद शुरू होगा मैच। दोनों कप्तानों एक-दूसरे के राष्ट्रीय झंडे का आदान-प्रदान किया।

- भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा मैच

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

फ्रांस

कोच: डिडिएर देस्चामपस

गोलकीपर्स: ह्यूगो लोरिस, स्टीव मंडाना, अल्फोंसे एरियोला।

डिफेंडर्स: लुकास हर्नांडेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेंडी, बेंजामिन पवार्ड, आदिल रामी, जिबरिल सिडीबी, सैमुअल उमटीटी, राफेल वराने।

मिडफील्डरर्स: एन' गोलो कांटे, ब्लेसे माटुइडी, स्टीवन एन' जोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेनटिन टोलिसो।

फॉर्वर्ड्स: आउसमाने डेम्बेले, नाबिल फेकिर, ओलिवियल गिराउड, एंटोनिये ग्रेजमैन, थॉमस लेमार, काइलेन एमबप्पे, फ्लोरियन थाउविन।

क्रोएशिया

कोच: जलटको दालिक

गोलकीपर्स: डेनिजेल सुबासिक, लोवरे कालिनीक, डोमिनिक लिवाकोविच

डिफेंडर्स: वेद्रान कोरलुका, डोमागोज विडा, इवान स्ट्रिनीक, डेजन लोवरेन, सिम वर्सलजो, जोसिप पिवारिक, टिन जेद्वाज, ड्यूज काल्टा-कार

मिडफील्डरर्स: लुका मोडरिक, इवान रेकिटिक, मैटियो कोवासिस, मिलान बडेल्ज, मार्सेलो ब्रोजोविक, फिलिप ब्रैडारिक।

फॉर्वर्ड्स: मारियो मैंडजुकी, इवान पेरिसिक, निकोल कालनिक, एंज्रेज क्रैमरिक, मार्को जाका, एंटी रेबेक।

Web Title: fifa world cup 2018 final france vs croatia live update and goal score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे