FIFA World Cup, Eng Vs Belgium: इंग्लैंड को 2-0 से हराकर तीसरे स्थान पर रहा बेल्जियम, जीत के साथ विदाई

By विनीत कुमार | Published: July 14, 2018 06:44 PM2018-07-14T18:44:55+5:302018-07-14T21:31:46+5:30

FIFA World Cup 2018: तीसरे स्थान के लिए England Vs Belgium के बीच मैच का लाइव अपडेट...

fifa world cup 2018 england vs belgium playoff live score and update | FIFA World Cup, Eng Vs Belgium: इंग्लैंड को 2-0 से हराकर तीसरे स्थान पर रहा बेल्जियम, जीत के साथ विदाई

England Vs Belgium

सेंट पीटर्सबर्ग, 13 जुलाई: सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ मिली 1-0 की हार छोड़ दें तो बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन के साथ फीफा वर्ल्ड कप से विदाई ली है। तीसरे स्थान के लिए शनिवार को हुए मैच में बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से हरा दिया। इस हार के कारण इंग्लैंड को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम 1986 में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी और उस टूर्नामेंट के बाद टीम का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

बेल्जियम की ओर मैच के चौथे और 82वें मिनट में गोल हुए। थॉमस म्यूनियर ने चौथे मिनट में गोल कर टीम को पहली बढ़त दिलाई। इसके बाद एडन हेजार्ड ने 82वें मिनट में गोल कर बेल्जियम को 2-0 से आगे कर दिया। बता दें कि सेमीफाइनल में बेल्जियम को फ्रांस ने 1-0 से हराया था जबकि इंग्लैंड को क्रोएशिया ने 2-1 से मात दी थी।

England Vs Belgium Live update

- समय खत्म और इसी के साथ बेल्जियम ने ये मैच 2-0 से जीत लिया है। बेल्जियम तीसरे स्थान के साथ जबकि इंग्लैंड चौथे स्थान के साथ वर्ल्ड कप से विदाई लेगा।


- 82वें मिनट में बेल्जियम ने दागा दूसरा गोला। एडन हेजार्ड ने यह गोल किया। इसी के साथ बेल्जियम अब इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 से आगे हो चुका है।

- हाफटाइम के बाद खेल शुरू। 50वें मिनट तक बेल्जियम 1- 0 से आगे।

- हाफटाइम: बेल्जियम अब भी इंग्लैंड के खिलाफ 1-0 से आगे  

- 30 मिनट के खेल के बाद बेल्जियम अब भी इंग्लैंड के खिलाफ 1-0 से आगे

- 23वें मिनट में इंग्लैंड का हमला। हैरी केन का शॉट हालांकि बेल्जियम के गोलपोस्ट से काफी वाइड रहा।

- 17वें मिनट में एक बाद फिर बेल्जियम का आक्रमण। इंग्लैंड के बॉक्स में रोमेलू लुकाकू के पास केविन से मिला पास। रोमेलू के पैस से गेंद लगकर हालांकि इंग्लैंड के जॉर्डन पिकफोर्ड के पास गई और उन्होंने गेंद को बेल्जियम के स्ट्राइकर्स से दूर कर दिया।

- 12वें मिनट में इंग्लैंड का बचाव, बेल्जियम के केविन डि ब्रियेन को इंग्लैंड के बॉक्स में गेंद रोमेलू लुकाकू से पास के तौर पर मिलाष हालांकि, केविन उसका फायदा नहीं उठा सके। उनका शॉट कमजोर रहा और इंग्लैंड के गोलकीपर ने आसानी से गेंद को अपने कब्जे में किया 

- चौथे मिनट में ही बेल्जियम ने बनाई बढ़त। थॉमस म्यूनियर ने किया बेल्जियम के लिए गोल। 


- इंग्लैंड और बेल्जियम के बीच मैच शुरू

- भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा मुकाबला।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

बेल्जियम

कोच: रॉबर्टो मार्टिनेज

गोलकीपर्स: कोएन कास्टील्ज, थिबॉट कर्टोइस, साइमन मिग्नोलेट

डिफेंडर्स: टॉबी एल्डरविरेल्ड, डेड्रिक बोयाटा, विन्सेंट कॉम्पनी, थॉमस म्यूनियर, थॉमस वर्माएलन, जन वर्टोंगेन

मिडफील्डरर्स: यानिक कैरास्को, केविन डी ब्रुयने, मूसा डेम्बेले, लिंडर डेंडोन्कर, मरौने फेल्लैनी, ईडन हजार्ड, थोर्गन हजार्ड, अदनान जानुजाज, ड्रिज मेरटेन्स, यौरी टिलेमन्स, एक्सेल विट्सेल

फॉर्वर्ड्स: मिची बटशुयी, नासेर चाडली, रोमेलू लुकाकू

सब्सिट्यूट: लौरेंट सीमन

इंग्लैंड

कोच: गैरेथ साउथगाट

गोलकीपर्स: जैक बटलैंड, जोर्डन पिकफोर्ड, निक पोपे।

डिफेंडर्स: ट्रेंट अलैक्जेंडर-अर्नोल्ड, गैरी काहिल, फैबियान डेल्फ, फिल जोंस, हैरी मैगुएयर, डैनी रोज, जॉन स्टोंस, किरेन ट्रिपियर, काइल वॉकर, एश्ले यंग

मिडफील्डरर्स: डेले अल्ली, एरिक डेयर, जोर्डन हेंडरसन, जेस्से लिंगार्ड, रूबेन लॉफ्टस-चीक।

फॉर्वर्ड्स: हैरी केन, मार्कर्स रसफोर्ड, रहीम स्टर्लिंग, जेमी वर्डी, डैनी वेलबेक।

Web Title: fifa world cup 2018 england vs belgium playoff live score and update

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे