FIFA World Cup, Croatia Vs Denmark: क्रोएशिया पेनल्टी शूटआउट में डेनमार्क को 3-2 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में

By विनीत कुमार | Published: July 1, 2018 11:31 PM2018-07-01T23:31:26+5:302018-07-02T02:22:23+5:30

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में क्रोएशिया और डेनमार्क के बीच मैच का लाइव अपडेट...

fifa world cup 2018 croatia vs denmark match live update and goal score | FIFA World Cup, Croatia Vs Denmark: क्रोएशिया पेनल्टी शूटआउट में डेनमार्क को 3-2 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में

Croatia Vs Denmark

सेंट पीटर्सबर्ग, 1 जुलाई: क्रोएशिया ने डेनमार्क को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। निर्धारित समय (90 मिनट) और फिर एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी तक दोनों टीमों के 1-1 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ, जिसमें क्रोएशिया ने 3-2 से बाजी मार ली। दोनों टीमें पहली बार वर्ल्ड कप में पेनल्टी शूटआउट खेल रही थीं।

बता दें कि 1998 के बाद से क्रोएशिया पहली बार ग्रुप दौर से आगे बढ़ते हुए अब क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचा है। क्वॉर्टर फाइनल में क्रोएशिया का मुकाबला अब 7 जुलाई को मेजबान रूस से होगा।

Croatia Vs Denmark Live update

पेनल्टी शूटआउट (पांचवां शॉट): डेनमार्क का एक और शॉट बेकार हुआ। क्रोएशिया गोलकीपर ने सही अंदाजा लगाते हुए बाईं ओर डाइव मारते हुए गेंद को रोक। और वहीं, क्रोएशिया ने पांचवें शॉट पर गोल कर क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में डेनमार्क को 3-2 से हराया

पेनल्टी शूटआउट (चौथा शॉट):  डेनमार्क का शॉट बेकार, क्रोएशियाई गोलकीपर का शानदार बचाव, ये बचाव डेनमार्क के लिए महंगा साबित हो सकता है। लेकिन नहीं, डेनमार्क के गोलकीपर कैस्पर शेईमेकेल ने भी शानदार बचाव किया है।

- पेनल्टी शूटआउट (तीसरा शॉट): डेनमार्क का दूसरा गोल। क्रोएशिया की ओर से भी गोल...(स्कोर- 2-2)

पेनल्टी शूटआउट (दूसरा शॉट): डेनमार्क के खिलाड़ी ने दागा गोल, क्रोशिया ने भी खोता खाला (1-1)

- पेनल्टी शूटआउट (पहला शॉट): डेनमार्क का पहला शॉट बेकार हुआ, क्रोएशिया भी नहीं खोल सका खाता। (स्कोर- 0-0)

- समय खत्म, अब पेनल्टी शूटआउट से होगा फैसला।

- 116वां मिनट....और क्रोएशिया को मिला पेनल्टी जाया गया। डेनमार्क के गोलकीपर का शानदार बचाव


 - 114वें मिनट में क्रोएशिया को पेनल्टी। डेनमार्क के जोर्गेनसन को फाउल के लिए येलो कार्ड दिखाया गया। क्रोएशिया के एंटे रेबिक तेजी से गेंद के साथ आगे बढ़ रहे थे तभी, डेनमार्क के गोलपोस्ट से ठीक बार वह गिराए गए।

- एक्स्ट्रा टाइम में और 8 मिनट का खेल बाकी। अब भी दोनों टीमें बढ़त की तलाश में।

- एक्सट्रा टाइम के 15 मिनट का खेल पूरा, दोनों टीमें बराबरी पर।

- निर्धारित समय का खेल पूरा। डेननार्क और क्रोएशिया 1-1 से बराबरी पर। अब 30 मिनट का अतिरिक्त समय का खेल होगा। अगर इससे भी नतीजा नहीं निकला तो एकमात्र पेनल्टी शूटआउट विकल्प बचेगा।

- 90 मिनट का समय पूरा। अब इंजरी टाइम के तौर पर तीन मिनट और जोड़े गए हैं।

- 65 मिनट का खेल पूरा, स्कोर अब भी 1-1 से बराबरी पर

- 50वें मिनट में क्रोएशिया के मैंडजुकिक को एक लंबा पास, वह तेजी से आगे बढ़त हुए। मोड्रिक ने दिया था ये पास लेकिन रेफरी ने इस ऑफ साइड करार दिया।

- 47वें मिनट में क्रोएशिया को फ्री किक

- हाफ टाइम के बाद खेल शुरू

- हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर। 

- 27वें मिनट में क्रोएशिया के गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक का शानदार बचाव

- 20 मिनट का खेल पूरा। क्रोएशिया और डेनमार्क 1-1 से बराबरी पर।

- 11वें मिनट में क्रोएशिया को फ्री किक। इवान पेरिसिक ने लिया शॉट। हालांकि मैदान से बाहर गई। क्रोएशिया को इस बार कॉर्नर लेकिन कोई फायदा नहीं

- चौथे मिनट में ही आया क्रोएशिया का जवाबी गोल, दोनों टीमें अब 1-1 से बराबरी पर। मारियो मैंडजुकिक ने किया गोल।

- पहले मिनट में गोल, डेनमार्क की बेहतरीन शुरुआत। मैटियास जोर्गेनसेन ने दागा गोल

- ये है दोनों टीमों की लाइन अप


- रात 11.30 बजे शुरू होगा मैच

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

क्रोएशिया

कोच: ज़लटको दालिक

गोलकीपर्स: डेनिजेल सुबासिक, लोवरे कालिनीक, डोमिनिक लिवाकोविच

डिफेंडर्स: वेद्रान कोरलुका, डोमागोज विडा, इवान स्ट्रिनीक, डेजन लोवरेन, सिम वर्सलजो, जोसिप पिवारिक, टिन जेद्वाज, ड्यूज काल्टा-कार

मिडफील्डरर्स: लुका मोडरिक, इवान रेकिटिक, मैटियो कोवासिस, मिलान बडेल्ज, मार्सेलो ब्रोजोविक, फिलिप ब्रैडारिक।

फॉर्वर्ड्स: मारियो मैंडजुकी, इवान पेरिसिक, निकोल कालनिक, एंज्रेज क्रैमरिक, मार्को जाका, एंटी रेबेक।

डेनमार्क

कोच: एज हरिडाइड

गोलकीपर्स: कैस्पर शेईमेकेल, जोनास लॉस्ल, फ्रेडरिक रोनोव।

डिफेंडर्स: सिमोन जाएर, एंद्रियास क्रिस्टेंसेन, मथियास जोरगेनसेन, जैनिक वेसटेरगार्ड, हेनरिक डाल्सगार्ड, जेन्स स्ट्राइगर, जोनास नुडसेन।

मिडफील्डरर्स: विलियम विस्ट, थॉमस डिलेनी, लुकास लिरेगर, लासे शोने, क्रिस्चियन एरिकसेन, माइकल क्रॉन।

फॉर्वर्ड्स: पियोने सिस्टो, मार्टिन ब्रेथवेट, आंद्रेस कोरनेलियस, विक्टर फिशेर, यूसुफ पॉलसेन, निकोलाई जॉरगेनसेन, कैस्पर डोलबर्ग।

Web Title: fifa world cup 2018 croatia vs denmark match live update and goal score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे