अगले साल भारत में 2 से 21 नवंबर तक होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन

By भाषा | Published: September 13, 2019 09:42 PM2019-09-13T21:42:50+5:302019-09-13T21:42:50+5:30

स्पेन इसका मौजूदा चैंपियन है जो दो साल में होने वाले इस टूर्नामेंट का 2018 में इसका विजेता बना था।

FIFA U-17 Women's World Cup in India to be held from Nov 2 to 21 next year | अगले साल भारत में 2 से 21 नवंबर तक होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन

अगले साल भारत में 2 से 21 नवंबर तक होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन

Highlightsफीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन अगले साल दो से 21 नवंबर तक किया जाएगा।कोलकाता, नवी मुंबई, गोवा और अहमदाबाद भी मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं।

नई दिल्ली, 13 सितंबर। भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन अगले साल दो से 21 नवंबर तक किया जाएगा। फीफा के इस आयुवर्ग प्रतियोगिता को देश के चार शहरों में खेला जाएगा। इस साल मार्च में भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी।

पिछले महीने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम को स्थाई रूप से इसका एक स्थल चुना गया, लेकिन इसे फीफा की मंजूरी मिलना बाकी है। कोलकाता, नवी मुंबई, गोवा और अहमदाबाद भी मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं।

स्पेन इसका मौजूदा चैंपियन है जो दो साल में होने वाले इस टूर्नामेंट का 2018 में इसका विजेता बना था। भारत ने मेजबान के तौर पर टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जिसे देखते हुए उसने 15 से 28 सितंबर तक थाईलैंड में खेले जाने वाले एएफसी अंडर-16 महिला चैंपियनशिप में टीम नहीं भेजने का फैसला किया है।

Web Title: FIFA U-17 Women's World Cup in India to be held from Nov 2 to 21 next year

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे