नवरात्रि स्पेशल बंगाली फूड: दुर्गा पूजा के दौरान खायें ये 6 बंगाली फूड, नॉन-वेज भूल जाएंगे आप

By उस्मान | Published: October 15, 2018 03:03 PM2018-10-15T15:03:30+5:302018-10-15T15:03:30+5:30

Navratri Special Bengali Food: नवरात्रि या दुर्गा पूजा के पर्व के दौरान सिर्फ वेजिटेरियन फूड्स ही खाये जाते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं नॉन-वेज के बिना नहीं रह सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो असल में वेजिटेरियन हैं लेकिन इनका स्वाद नॉन-वेज से कम नहीं है।

veg bengali foods you must try during navratri and durga puja | नवरात्रि स्पेशल बंगाली फूड: दुर्गा पूजा के दौरान खायें ये 6 बंगाली फूड, नॉन-वेज भूल जाएंगे आप

Navratri Special Bengali Vegetarian Food| नवरात्रि स्पेशल बंगाली फूड

नवरात्रि या दुर्गा पूजा के पर्व के दौरान सिर्फ वेजिटेरियन फूड्स ही खाये जाते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं नॉन-वेज के बिना नहीं रह सकते हैं। लेकिन क्या करें धार्मिक मामला है फॉलो तो करना पड़ता ही है। खैर, अगर आप नवरात्रि के व्रत में वेज खाना खाकर थक चुके हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो असल में वेजिटेरियन हैं लेकिन इनका स्वाद नॉन-वेज से कम नहीं है। यकीनन आपको पसंद आएंगी।  

1) आलू कबाली 
आप इन दिनों आलू चाट का मजा ले सकते हैं। बंगाली स्टाइल में बना यह पकवान आपके स्वाद को बढ़ा सकता है। वास्तव में इसे कई मसालों के साथ तैयार किया जाता है। यही वजह है कि इसे खाने के बाद आप नॉन-वेज का स्वाद याद नहीं रख पाएंगे। 

2) मोचर चॉप
केले के फूलों से बनी इस डिश को खाकर आप इसका स्वाद अपने पूरे जीवन में नहीं भूल पाएंगे। यह डिश हल्दी होती है और इसे कई तरह के मसालों से तैयार किया जाता है। आप इसे पारंपरिक बंगाली सरसों की चटनी के साथ खा सकते हैं।  

3) दुर्गा पूजा भोग
यह डिश आपके लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। अपने घर के आस-पास के सबसे नज़दीकी दुर्गा पूजा पांडल पर जाएं और इस डिश का टेस्ट लें। इस डिश में खिचड़ी, सब्जी, बेगुनी, खजूर की चटनी, पायेश, रसगुल्ला और अन्य चीजें शामिल हैं। 

4) घुघनी 
सफेद मटर से बना यह पकवान कोलकाता में सबसे पसंदीदा चीजों में एक है। इसे नींबू का रस और प्याज और धनिया और मसालेदार सेव के साथ तैयार किया जाता है। यह एक स्वस्थ नाश्ता है।      

5) चुरमुर
आपके लिए यह एक बेहतर स्नैक साबित हो सकती है। इसे मैश किए हुए आलू और क्रश्ड फ्चका टॉस, भुने हुए मसालों और चिमनी पानी से तैयार किया जाता है। यह स्नैक्स खाने में जितना स्वादिष्ट है उतना ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है। 

English summary :
Navratri Special Bengali Vegetarian Food: Vegetarian food is only eats during the festival of Navratri or Durga Puja. Although some people are can not live without non-veg. But what is a religious matter is to follow. But today we are telling you about some things that are actually vegetarian but their taste is not less than non-veg. Of course you will love.


Web Title: veg bengali foods you must try during navratri and durga puja

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे