दुनिया के 5 महंगे फल, 1,17500 का एक अनानास, तरबूज, संतरे की कीमत जानकार आ जाएंगे चक्कर

By उस्मान | Published: October 22, 2018 04:01 PM2018-10-22T16:01:48+5:302018-10-22T16:06:26+5:30

List of Most Expensive Fruits in the world:हम आपको कुछ ऐसे महंगे फलों की जानकारी दे रहे हैं जिनका आकार अजीबो-गरीब हैं। यकीनन इनके कीमत जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। 

unique and most expensive fruits in the world | दुनिया के 5 महंगे फल, 1,17500 का एक अनानास, तरबूज, संतरे की कीमत जानकार आ जाएंगे चक्कर

फोटो- पिक्साबे

दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक जो उन्हें मिलने वाली किसी भी चीज से संतुष्ट होते हैं और दूसरे जो हर चीज ज्यादा पाने की चाहत रखते हैं। अगर आप पहलु श्रेणी में आते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इसका मतलब यह है कि आप अपना शौक पूरा करने के लिए के लिए पैसे खर्च करने की चिंता नहीं करते हैं। हम आपको कुछ ऐसे महंगे फलों की जानकारी दे रहे हैं जिनका आकार अजीबो-गरीब हैं। यकीनन इनके कीमत जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। 

1) लंदन के Lost Gardens Of Heligan के अनानास  
लंदन में एक जगह का नाम लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन है जहां इस अनानास की खेती होती है। ये दुनिया में सबसे महंगे अनानास हैं क्योंकि वे अत्यधिक देखभाल के साथ उगाए जाते हैं। 

कीमत- एक अनानास की कीमत 1600 डॉलर यानी 1,17,576 रुपये है। 

2) चीने के बुद्धा के आकार की नाशपाती 
बुद्धा के आकार की नाशपाती चाइना में पाई जाती है। दरअसल यहां के किसान फसल को उगाते समय उन पर बुद्धा के आकार का फ्रेम लगा देते हैं जिससे नाशपाती का आकार भी वैसा ही हो जाता है। चीन में इसे जादुई फल माना जाता है जो आसानी से उपलब्ध नहीं होता है। 

कीमत- एक नाशपाती की कीमत 9 डॉलर है यानी 660 रुपये। 

3) जापान के वर्गाकार तरबूज 
वर्गाकार तरबूज सिर्फ जापान में उगाया जाता है। तरबूज की इस आकार में खेती करने के दो कारण हैं पहला इसका आकार ऐसा होने से इसे स्टोर करने में आसानी रहती है, दूसरा इसे बिना किसी गड़बड़ी के काटना आसान होता है। 

कीमत- वर्गाकार तरबूज की कीमत 800 डॉलर यानी लगभग 58,872 रुपये है। 

4) जापान की Sembikiya Queen स्ट्रॉबेरी 
स्वादिष्ट और रसीला फल स्ट्रॉबेरी भला किसे पसंद नहीं है। कई डेसर्ट में इस्तेमाल होने वाले स्ट्रॉबेरी के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। आमतौर पर स्ट्रॉबेरी सौ या दो सौ रुपये किलो मिल जाती है लेकिन इसकी कीमत जानकार आप चौंक जाएंगे। 

कीमत- इस एक स्ट्रॉबेरी की कीमत 2.75 डॉलर यानी लगभग 203 रुपये है। 

5) जापान के डेकोपोन साइट्रस
आपने अपनी जिंदगी में इतने महंगे संतरे नहीं खाए होंगे। जाहिर है ये कोई सामान्य संतरे नहीं है। डेकोपोन साइट्रस संतरों में बीज नहीं है और इनका स्वाद भी बहत मीठा है। 

कीमत- छह संतरों की कीमत 80 डॉलर यानी 5,878 रुपये है। 

English summary :
List of Most Expensive Fruits in the world: We are sharing you information about some of the expensive fruits whose size is odd-poised. Surely you will be shocked after knowing their value.


Web Title: unique and most expensive fruits in the world

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे