आपको 100 साल स्वस्थ और जिंदा रख सकती हैं खाने की ये 6 चीजें

By उस्मान | Published: October 19, 2018 01:54 PM2018-10-19T13:54:36+5:302018-10-19T13:54:36+5:30

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने की इच्छा भला कौन नहीं रखता है? इसके लिए लोग कई तरह के तरीके भी अपनाते हैं। फिर भी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं रह पाते हैं। दरअसल इसके पीछे उनका खराब खानपान और जीवनशैली है। लंबा जीवन जीने का कोई भी शॉर्ट-कट नहीं होता है, इसके लिए स्‍वस्‍थ दिनचर्या के साथ पौष्टिक आहार का सेवन बहुत जरूरी है।

Tips for a longer life : foods to eat for long life | आपको 100 साल स्वस्थ और जिंदा रख सकती हैं खाने की ये 6 चीजें

आपको 100 साल स्वस्थ और जिंदा रख सकती हैं खाने की ये 6 चीजें

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने की इच्छा भला कौन नहीं रखता है? इसके लिए लोग कई तरह के तरीके भी अपनाते हैं। फिर भी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं रह पाते हैं। दरअसल इसके पीछे उनका खराब खानपान और जीवनशैली है। इसमें कोई शक नहीं है कि एक्सरसाइज आपके शरीर और मन दोनों की उम्दा सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन खानपान से जुड़ी अच्छी आदतें भी आपके उम्र को बढ़ा सकती हैं। आपको बता दें कि लंबा जीवन जीने का कोई भी शॉर्ट-कट नहीं होता है, इसके लिए स्‍वस्‍थ दिनचर्या के साथ पौष्टिक आहार का सेवन बहुत जरूरी है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आप सौ साल से अधिक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। 

1) अखरोट
अखरोट में ऐसी सभी पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी हैं। अखरोट में हेल्दी फैट होता है जिसका मानव तंत्र के लिए नुकसानदायक नहीं है। अपने शरीर को सभी आवश्यक मिनरल्स देने के लिए आपको रोजाना कम से कम ¼ कप अखरोट का सेवन करना चाहिए। 

2) नींबू
यदि आपको विटामिन सी की कमी है, तो नींबू से बेहतर चीज आपके लिए कुछ नहीं है। नींबू के फ्लेवोनोइड्स कैंसर की कोशिकाओं के विकास को कम करने में मदद करते हैं और फ्लू समेत कई अन्य बीमारियों को रोकने में भी सहायक हैं।

3) ब्रोकोली
ब्रोकोली विटामिन के भंडार है। इससे आपको अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और बीमारियों से लड़ने के लिए इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। सुनिश्चित करें कि आप इसे सही ढंग से पकाएं।

3) बीन्स
बीन्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में सहायक है। इसके अलावा बीन्स में फाइबर होता है जो शरीर को अन्य खाद्य पदार्थों को पचाने में मदद करता है और इसमें अन्हेल्दी फैट बिल्कुल भी नहीं होता है।

4) डार्क चॉकलेट 
किशमिश और नट्स से भरपूर डार्क चॉकलेट सेहत का खजाना है। दूध वाली चॉकलेट खाने से बचें और सिर्फ डार्क चॉकलेट खाएं। इसमें कोको फ्लैवोनोइड्स और एसिड होते हैं जो हेल्दी हैं और आपके शरीर के लिए स्वस्थ भी। 

5) टमाटर 
विभिन्न प्रकार के टमाटर कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं। टमाटर ब्लड को मैनेज करने के लिए आपके शरीर को आवश्यक तत्व भी प्रदान करते हैं। हर व्यक्ति को रोजाना एक बड़ा टमाटर खाना चाहिए।

6) लहसुन
यदि आप ताजा लहसुन नहीं खाते हैं, तो आप लगातार जोखिम में हैं। लहसुन हानिकारक सूक्ष्मजीवों को मारने में मदद करता है और आपके शरीर को सभी हेल्मिंटों से साफ रखता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली में भी सुधार करता है। 

Web Title: Tips for a longer life : foods to eat for long life

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे