Priyanka Chopra Wedding : प्रियंका-निक की वेडिंग पार्टी के मेन्यू में होंगे ये लजीज पकवान!

By उस्मान | Published: October 17, 2018 11:36 AM2018-10-17T11:36:43+5:302018-10-17T11:43:26+5:30

priyanka chopra nick jonas wedding ceremony date: सूत्रों के अनुसार, प्रियंका और निक की शादी में उनकी पसंद की चीजों का खास ख्याल रखा जाएगा और उसके अनुसार ही मेन्यू डिसाइड किया जा सकता है।

priyanka chopra nick jonas wedding ceremony date, food menu, dress, guest list, venue destination | Priyanka Chopra Wedding : प्रियंका-निक की वेडिंग पार्टी के मेन्यू में होंगे ये लजीज पकवान!

फोटो- सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तारीख Priyanka Chopra and Nick Jonas wedding dates क्या है? इसका जवाब मिल गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक यानी तीन दिन चलेगा। प्रियंका और निक जोनस की पारंपरिक भारतीय शादी का समारोह जोधपुर में होगा। जाहिर है जोधपुर को शादी के लिए एक बेहतर जगह माना जाता है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में रिश्तेदारों और करीबे दोस्तों सहित लगभग 200 मेहमान शामिल होंगे। 

खबर ये भी है कि जिस तरह से प्रियंका और निक की सगाई हिंदू रीति रिवाज से हुई थी उसी तरह दोनो की शादी भी होगी। प्रियंका और निक इस समय काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे और काफी ज्यादा तैयारियां भी कर रहें है। खबर ये भी है कि सारी बुकिंग पहले से ही हो चुकी है। फिल्मफेयर के अनुसार, इनकी शादी जोधपुर में मशहूर उमेद भवन पैलेस में होगी। बता दें कि दोनो एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहें है और काफी वक्त गुजर जाने के बाद दोनो अपने रिश्ते की बात कुबूल की थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का मेन्यू  Priyanka Chopra and Nick Jonas Wedding Party Menu
सूत्रों के अनुसार, प्रियंका और निक की शादी में उनकी पसंद की चीजों का खास ख्याल रखा जाएगा और उसके अनुसार ही मेनू डिसाइड किया जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि उन्हें उनकी रोजाना की डाइट में शामिल होने वाली रोटी, चावल, मसूर और सलाद जैसी चीजों के अलावा चिकन व मटन बिरयानी पसंद है। इसके अलावा उन्हें चिकन और मछली जैसी प्रोटीन वाली चीजें पसंद हैं। मीठे में उन्हें केक, हॉट चॉकलेट और जलेबी पसंद है। प्रियंका को अपनी मां के हाथ से बना पंजाबी फूड जैसे सरसों का साग और मक्के की रोटी बहुत ज्यादा पसंद है। अगर बात करें निक के पसंद की तो उन्हें स्टेक और शुशी बहुत ज्यादा पसंद है। संभव है कि ये चीजें उनकी वेडिंग पार्टी के मेनू का हिस्सा बन सकती हैं। चलिए जानते हैं कि उनकी शादी के मेन्यू में क्या-क्या चीजें बन सकती हैं। 

बटर चिकन 
दाल मखनी छोले भठूरे 
चिकन टिक्का 
बटर फ्राइड फिश 
सरसों का साग और मक्के की रोटी 
पनीर स्टेक 
तंदूरी चिकन 
फिश मायोनीज 
पनीर टिक्का 
चिकपीस सूप 
मछली अमृतसरी 
मुर्ग मलाईवाला 
ढाबा दाल 
राजमा मसाला 
आलू गोभी 
चना मसाला 

English summary :
Priyanka Chopra and Nick Jonas Wedding Date What is Priyanka Chopra and Nick Jonas wedding dates? The answer has been found. According to the Times of India, Priyanka Chopra and Nick Jonas's wedding ceremony will take place from November 30 to December 2, that is, three days.


Web Title: priyanka chopra nick jonas wedding ceremony date, food menu, dress, guest list, venue destination

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे