स्वाद में लजीज दुनिया की 5 सबसे खतरनाक चीजें, संभलकर खायें, वरना जान से हाथ धो बैठेंगे

By नियति शर्मा | Published: February 21, 2019 12:08 PM2019-02-21T12:08:10+5:302019-02-21T12:08:10+5:30

कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ खतरनाक भी हैं। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को बनाने में अगर थोड़ी भी लापरवाही हो गई, तो इन्हें खाने वाले इंसान की जान भी जा सकती है।

list of 5 Tasty but Most dangerous food in the world for your health | स्वाद में लजीज दुनिया की 5 सबसे खतरनाक चीजें, संभलकर खायें, वरना जान से हाथ धो बैठेंगे

फोटो- पिक्साबे

दुनिया में खानेपीने की तरह-तरह की लाजवाब चीजें मिलती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ खतरनाक भी हैं। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को बनाने में अगर थोड़ी भी लापरवाही हो गई, तो इन्हें खाने वाले इंसान की जान भी जा सकती है।

जाहिर है कोई भी इस तरह की चीजों को खाकर अपनी जान जोखिम में नहीं डालना चाहेगा लेकिन इनका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि इन्हें खाने वाले इनके बिना नहीं रह सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो खतरनाक चीजें- 

1) फुगु (पफरफिश) Fugu (Pufferfish)
यह जापान की बेहद जहरीली फिश है। इस फिश को पकाने में  शेफ को साल भर की जबरदस्त ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। इसमें फेल रहने वाले शेफ को यह डिश बनाने का लाइसेंस नहीं मिल पाता। ये डिश इतनी खतरनाक है जिसमें शेफ की जरा सी चूक इसे खाने वाले को मौत की नींद सुला सकती है।

2) क्लाम (Blood clams)
ब्लड क्लाम अधिकतर चीन में खाई जाने वाली डिश है। यह ब्लड क्लाम कम ऑक्सीजन वाले वातावरण में रहती है जिसके कारण इसे खाने से पेचिश, टाइफाइड और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां हो जाती हैं।

3) कच्चा राजमा (Raw kidney beans) 
लाल कच्चा राजमा में कई तरह के जहरीले तत्व होते हैं। चार से पांच कच्चा राजमा किसी को भी अस्पताल पहुंचा सकता है। इतना है नहीं अधपका राजमा खाना कच्चा राजमा खाने से ज्यादा हानिकारक है।

4) फ्राइड ब्रेन सैंडविच (Fried Brain Sandwich)
यह सैंडविच गाय के ब्रेन से बनता है। इसमें गाय के ब्रेन को फ्राई किया जाता है। यह डिश अमेरिका में बहुत मशहुर थी लेकिन इसके दुष्प्रभाव देखते हुए इसे यहां प्रतिबंधित कर दिया गया है।

5) बर्डस् नेस्ट सूप (birds nest soup)
क्या आपने कभी चिड़िया के घोंसले का सूप बनते सुना है? पर यह सच है यह सूप दुनिया का सबसे पुराना व सबसे महंगा है। चिड़िया के घोंसले के एक कप सूप की कीमत लगभग 10,000 डॉलर है जो भारत में लगभग 7,13,750 रुपये हैं।

6) कच्चा काजू (Raw cashews) 
काजू खाना भला किसे पसंद नहीं है लेकिन कच्चा काजू खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कच्चे काजू में urushiol तत्व पाया जाता है जो काफी घातक होता है। हालांकि बाजार में मिलने वाले काजू को अच्छी तरह साफ करके बेचा जाता है। 

Web Title: list of 5 Tasty but Most dangerous food in the world for your health

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Recipeरेसिपी