सर्दियों में मोटापे, कब्ज, बवासीर, एनीमिया, जोड़ों के दर्द का नाश करने के लिए दूध में चीनी नहीं इसे मिलाकर पियें

By उस्मान | Published: December 19, 2018 12:58 PM2018-12-19T12:58:09+5:302018-12-19T12:58:09+5:30

सर्दियों में गुड़ के सेवन से अनगिनत स्वास्थ्य फायदे होते हैं। अगर आप दूध में चीनी डालकर पीते हैं, तो आपको आज से ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। चीनी सेहत के लिए किसी भी तरह स्वस्थ नहीं है। इसके बजाय आपको दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए।

jaggery and milk benefits to get rid of weight loss, constipation, piles, anemia, periods cramp, joints pain during winter | सर्दियों में मोटापे, कब्ज, बवासीर, एनीमिया, जोड़ों के दर्द का नाश करने के लिए दूध में चीनी नहीं इसे मिलाकर पियें

सर्दियों में मोटापे, कब्ज, बवासीर, एनीमिया, जोड़ों के दर्द का नाश करने के लिए दूध में चीनी नहीं इसे मिलाकर पियें

सर्दियों में गुड़ के सेवन से अनगिनत स्वास्थ्य फायदे होते हैं। अगर आप दूध में चीनी डालकर पीते हैं, तो आपको आज से ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। चीनी सेहत के लिए किसी भी तरह स्वस्थ नहीं है। इसके बजाय आपको दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए। गुड़ एक नैचुरल स्वीटनर है और इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इससे दूध का टेस्ट बढ़ने के साथ आपकी स्किन, हेयर और अन्य ऑर्गन सिस्टम के लिए फायदे बढ़ जाते हैं। चलिए जानते हैं रोजाना रात को सोने से पहले दूध में गुड़ डालकर पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं। 

वजन कम करने में सहायक
अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं और दूध या चीनी वाली चाय पीने से परहेज करते हैं, तो आप गुड़ वाला दूध पी सकते हैं। कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर गुड़ वजन कम करने में सहायक है। इसलिए दूध और गुड़ का ज्यादा लाभ लेने के लिए आपको इसका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

एनीमिया का खतरा करता है कम
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर आयरन की गोलियां लेने में समस्या होती हैं जो एनीमिया से बचाती हैं। इसलिए आप गोलियों की बजाय गुड़ और दूध का सेवन कर सकती हैं जो बिना साइड इफेक्ट्स के आपको एनीमिया से बचा सकते हैं। 

मासिक धर्म दर्द को करता है कम
गुड़ एक ऐसा बेहतर उपाय है जो मासिक धर्म दर्द होता है। आयुर्वेद में भी पीरियड्स के दौरान पेट क्रैम्प से बचने के लिए दैनिक आधार पर दूध के साथ गुड़ का सेवन करने का सुझाव दिया है। इसका कूलिंग इफेक्ट पड़ता है जो आपके पेट को ठंडा कर देता है और सामान्य तापमान को बनाए रखने में मदद करता है, खासकर गर्मियों में।

इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में सहायक
सर्दियों में अगर आप बार-बार सर्दी, खांसी जुकाम से पीड़ित होते हैं, तो इसका कारण आपका कमजोर इम्युनिटी सिस्टम हो सकता है। इसलिए अपने सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आपको दूध और गुड़ का सेवन करना चाहिए। 

जोड़ों के दर्द से दिलाये राहत
कैल्शियम से भरपूर दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा गुड़ से हड्डियों और मांसपेशियों को पोषण मिलता है। ऐसा माना जाता है कि दूध में गुड़ मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। 

कब और बवासीर का होता है नाश
गुड़ खाने से पाचन क्रिया तेज होती है। अपच, कब्ज, आंतों कीड़े आदि जैसी समस्याओं से पीड़ितों का इसका सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ के सेवन से आपका पाचन तंत्र और आंत्र आंदोलन कंट्रोल रहता है। 

Web Title: jaggery and milk benefits to get rid of weight loss, constipation, piles, anemia, periods cramp, joints pain during winter

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे