अपने नहीं दाल-चावल और जलेबी-समोसा, भारतीय खाने से जुड़ी ये 13 बातें पढ़कर आप भी कहेंगे 'क्या बात कर दी'

By उस्मान | Published: January 17, 2019 08:12 AM2019-01-17T08:12:27+5:302019-01-17T08:12:27+5:30

दाल और चावल को भारत के खाना समझने की भूल न करें क्योंकि पड़ोसी मुल्क नेपाल की देन है। जलेबी मध्य पूर्व की खोज है और इसे जबिया कहा जाता था जोकि एक अरबिक शब्द है और फारसी में इसे जलिबिया कहा जाता है।

interesting facts about Indian food you should know | अपने नहीं दाल-चावल और जलेबी-समोसा, भारतीय खाने से जुड़ी ये 13 बातें पढ़कर आप भी कहेंगे 'क्या बात कर दी'

फोटो- पिक्साबे

भारत विभिन्न संस्कृतियों वाला देश हैं और यही वजह है कि यहां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के पकवान बनते हैं। कहा जाता है कि भारतीय खाना मीठा (मदुरा), नमकीन (लावण्या), खट्टा (आंवला), तीखा (कत्तू), कड़वा (तीखा) और कसैला (कस्य) जैसे छ तरह के स्वाद पर आधारित है। आपको भारतीय खाने से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जरूर मालूम होनी चाहिए। 

1) भारत में समोसा बहुत बाद में आया है। इससे पहले यानी 13 वीं, 14 वीं शताब्दी से पहले समोसा मध्य पूर्व में खाया जाता था। 

2) दाल और चावल को भारत के खाना समझने की भूल न करें क्योंकि पड़ोसी मुल्क नेपाल की देन है। 

3) जलेबी मध्य पूर्व की खोज है और इसे जबिया कहा जाता था जोकि एक अरबिक शब्द है और फारसी में इसे जलिबिया कहा जाता है। 

4) 16 शताब्दी से पहले कॉफी को कोई नहीं जानता था ब्रिटिश शासनकाल के बाद ही इसे देश में पहचान मिली। 

5) चिकन टिक्का मसाला नॉन-वेज खाने वालों की पहली पसंद है जोकि स्कॉटलैंड की देन है। 

6) भारत मसालों का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। 

7) भारत में सफेद, भूरे, लाल और काले रंग के चावल की खेती की जाती है। 

8) भारत में दुनिया की सबसे तीखी मिर्च भोट जोलोकिया की खेती होती है। 

9) विकिपीडिया के अनुसार भारत में लगभग 200 तरह की मिठाई बनाई जाती हैं। 

10) टमाटर, आलू, चीनी और मिर्च भारत की पैदावार हैं जिन्हें 16 और 17 शताब्दी में शुरू किया गया। 

11) कहा जाता है कि नान को मुगलों द्वारा भारत लाया गया था और इसकी फारसी जड़ें हैं।

12) बंगाल बंडल पनीर उत्पादन का केंद्र है। यह पनीर की एक भारतीय किस्म है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह पुर्तगालियों से प्रेरित था।

13) यहां तक कि 'केसर' मूल रूप से भारतीय नहीं है क्योंकि यह ग्रीक, अरब और रोमन व्यापारियों द्वारा लाया गया था। 

Web Title: interesting facts about Indian food you should know

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे