Mahashivratri 2020 : शिवरात्रि पर घर बैठे बनाएं मजेदार ठंडी-ठंडी भांग वाली ठंडाई, मजा हो जाएगा दो-गुना
By मेघना वर्मा | Published: February 20, 2020 02:53 PM2020-02-20T14:53:33+5:302020-02-20T14:53:33+5:30
मान्यता ये है कि भगवान भोले भी भांग के बहुत शौकीन हैं। इसीलिए भगवान शिव को भांग चढ़ाने के बाद लोग इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण भी करते हैं।

Mahashivratri 2020 : शिवरात्रि पर घर बैठे बनाएं मजेदार ठंडी-ठंडी भांग वाली ठंडाई, मजा हो जाएगा दो-गुना
Mahashivratri 2020 : इस साल महाशिवरात्रि पूरे भारत में 21 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवन भोले के भक्त पूजा-अर्चना करने के साथ भांग का भी जमकर सेवन करते हैं। मान्यता ये है कि भगवान भोले भी भांग के बहुत शौकीन हैं। इसीलिए भगवान शिव को भांग चढ़ाने के बाद लोग इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण भी करते हैं।
भांग का स्वाद ठंडई के साथ गजब का होता है। महाशिवरात्रि वाले दिन भी बाजार में ठंडी-ठंडी ठंडई के साथ भांग का सेवन करना लोगों को खूब भाता है वैसे आप चाहें तो घर पर ही भांग और ठंडई बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं घर पर कैसे बनाएं ठंडई।
भांग-ठंडई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
एक लीटर दूध
चीनी
250 ग्राम दूध
आधा चम्मच सौंफ
एक छोटा चम्मच खसखस
एक बड़ा चम्मच खरबूजे का बीज
साबुत काली मिर्च
छोटा चम्मच इलायची पाउडर
गुलाब की पत्तियां
15 भांग की गोलियां
10-15 बादाम
बनाने कि विधि
1. भांग-ठंडई बनाने के लिए सबसे पहले चीनी को पानी और चीनी को एक साथ रख दें।
2. लगभग दो घंटे बाद चीनी पूरी तरह पानी में घुल जाएगी।
3. इसके बाद एक अलग बर्तन में भांग के साथ सारी सूखी साम्रगी मिला लें इसमें पानी डालकर सभी को भिगो दें।
4. अब इस मिक्सचर का पेस्ट बना लें।
5. इसके बाद इस पेस्ट को किसी मलमल के कपड़े में टांग कर रख लें या इसे अच्छी तरह छान लें।
6. जब ये अच्छी तरह छन जाए तो इसमें बचा हुआ दूध, चीनी वाला पानी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
7. अब इस तैयार मिश्रण को 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
8. जब इसे सर्व करें तो ऊपर से बदामा काटकर डाल दें।
9. आप चाहें तो ऊपर से केसर भी डाल सकते हैं।