गधा, चूहा, टिड्डा सहित ये हैं 5 दुनिया की सबसे गंदी खाने की चीजें, इनके बिना लोगों का जीना मुश्किल

By उस्मान | Published: December 4, 2018 04:20 PM2018-12-04T16:20:38+5:302018-12-04T16:20:38+5:30

बेशक आपने सांप, कछुआ और केकड़े जैसी चीजों के सेवन के बारे में सुना-पढ़ा होगा लेकिन दुनिया के कुछ बड़े देशों की जिन फेमस डिशेज के बारे में हम बता रहे हैं उनके बारे में जानकर आपको कतई विश्वास नहीं होगा।  

From donkey, dog penis to fried rat, these are some of the world's weird foods | गधा, चूहा, टिड्डा सहित ये हैं 5 दुनिया की सबसे गंदी खाने की चीजें, इनके बिना लोगों का जीना मुश्किल

गधा, चूहा, टिड्डा सहित ये हैं 5 दुनिया की सबसे गंदी खाने की चीजें, इनके बिना लोगों का जीना मुश्किल

अनाज, दाल, सब्जी और फल ऐसी चीजें हैं जिनका दुनिया के हर हिस्से में सेवन किया जाता है। इन्हीं चीजों से तरह-तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। अगर मांस की बात करें, तो बकरा, मुर्गा, मछली, पोर्क और बीफ का नाम पहले आता है। दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां इन चीजों के अलावा ऐसी चीजों का सेवन किया जाता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। बेशक आपने सांप, कछुआ और केकड़े जैसी चीजों के सेवन के बारे में सुना-पढ़ा होगा लेकिन दुनिया के कुछ बड़े देशों की जिन फेमस डिशेज के बारे में हम बता रहे हैं उनके बारे में जानकर आपको कतई विश्वास नहीं होगा।  

1) टूना मछली की आंख, जापान
जापान के लोगों को मछली बहुत पसंद है और उनका मानना है कि कोई भी हिस्सा बर्बाद नहीं करना चाहिए। इस देश में टूना मछली की आंखें सबसे फेमस डिशेज में से एक है। इसे उबालकर बनाया जाता है और लहसुन व सोया सॉस के साथ परोसा जाता है।  

2) फ्राइड टिड्डा, थाईलैंड
थाईलैंड में आपको सड़कों पर कहीं भी 'मन्ची' नामक फूड मिल जाएगा। फ्राइड टिड्डा यहां का फेमस फूड है जो आपको बहुत सस्ते में मिल जाएगा। यह डिश चीन और वियतनाम में भी फेमस है। 

3) बलूत, फिलिपिन्स 
यह डिश आपको भले ही पसंद न हो लेकिन फिलिपिन्स के लोग इस फूड को चाव से खाते हैं। वास्तव में यह डिश बत्तख के फर्टिलाइज्ड अंडे हैं जिसे आधा उबाला जाता है और नमक व सिरका के साथ परोसा जाता है।  

4) फ्राइड चूहे, चीन
आपको जानकार हैरानी होगी कि चीन में फ्राई चूहे खाये जाते हैं। इसे चिकन फ्राई की तरह फ्राई, ग्रिल्ड और रोस्टेड किया जाता है। इसे खाने वालों का मानना है कि इसका स्वाद किसी भी मांस से बेहतर है। 

5) याक और गधे का लिंग- चीन 
यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है कि कोई लिंग क्यों खाएगा? लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि चीन में सिर्फ याक का ही नहीं बैल, भेड़, गधे, कुत्ते, हिरण आदि जानवरों का भी लिंग खाया जाता है। इन्हें सोया सॉस के साथ परोसा जाता है। 

Web Title: From donkey, dog penis to fried rat, these are some of the world's weird foods

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे