Eid al-Fitr 2019: बिरयानी, कबाब, हलीम जैसी इन 5 चीजों के बिना अधूरी है ईद, 2 मिनट में जानिए पूरी रेसिपी

By उस्मान | Published: June 5, 2019 07:05 AM2019-06-05T07:05:53+5:302019-06-05T07:05:53+5:30

Eid Ul Fitr 2019 recipes: इस बार ईद पर अपने घर बनाएं ये चीजें, मेहमान हो जाएंगे खुश.

eid ul fitr 2019 recipes: Easy and quick special dessert, biryani, sewai, kabab and haleem recipes | Eid al-Fitr 2019: बिरयानी, कबाब, हलीम जैसी इन 5 चीजों के बिना अधूरी है ईद, 2 मिनट में जानिए पूरी रेसिपी

फोटो- पिक्साबे

आज देशभर में ईद का पर्व मनाया जा रहा है। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन मुस्लिम परिवार तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। इस दिन लगभग सभी घरों में मीठी सेवइयां जरूर बनती हैं। इसके अलावा अगर बिरयानी या कबाब न हो, तो ईद का मजा नहीं आता है। हम आपको कुछ रेसिपी बता रहे हैं जिन्हें आप इस ईद अपने घर में ट्राई कर सकते हैं। यकीन मानिए आपके मेहमानों को खूब पसंद आएंगी।  

1) चपली कबाब
स्टार्टर के लिए इस बार आप चपली कबाब ट्राई कर सकते हैं। बकरी ईद के दौरान इस सुगंधित, मसालेदार और लाजवाब कबाब को मसालेदार मटन के साथ बनाया जाता है। आप इसमें मसालों के अलावा आटा और अन्य पारंपरिक मसालों के साथ कई सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं।

2) बिरयानी 
बिरयानी भला किसे पसंद नहीं है। इसके बिना ईद का फेस्टिवल अधूरा है। दही, मसालेदार मटन और सुगंधित बासमती चावल से बनने वाली मटन बिरयानी आपको और मेहमानों को खूब पसंद आएगी। इसके साथ आप सालन और चटनी भी बना सकते हैं। 

3) क्रीमी चिकन कोरमा और शीरमाल
आप चिकन कोरमा और शीरमाल का लंच में मजा ले सकते हैं। क्रीम और कई तरह के मसालों से बनने वाली इस डिश को खाकर आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि शीरमाल यानी मीठी रोटी इसके साथ कैसे खाई जा सकती है, तो आपका यह भ्रम इन्हें एकसाथ खाने के बाद दूर हो जाएगा।

4) मीठी सेवई
सेवई के बिना ईद के त्योहार अधूरा है। बेशक बकरीद पर सेवई नहीं बनती है लेकिन डिजर्ट के लिए इससे बेहतर ऑप्शन कुछ और नहीं है। सेवई को और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5) हलीम
हलीम एक धीमी पकी हुई दाल और मांस का सूप है जो मांसाहारियों को बहुत ज्यादा पसंद आता है। इसे मटन और विभिन्न मसालों के मिश्रण के साथ बनाया जाता है. ईद के दिन आप इसे मेहमानों को रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं।

Web Title: eid ul fitr 2019 recipes: Easy and quick special dessert, biryani, sewai, kabab and haleem recipes

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे