Eid al-Adha 2018: बकरीद पर घर में बनाएं पाकिस्तानी मटन बिरयानी जैसे ये 5 लजीज पकवान

By उस्मान | Published: August 20, 2018 04:16 PM2018-08-20T16:16:06+5:302018-08-20T16:16:06+5:30

पाकिस्तानी मटन बिरयानी खाने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे आपके दोस्त और मेहमान

eid-ul-adha 2018: try these bakra eid recipes with pakistani mutton biryani at home | Eid al-Adha 2018: बकरीद पर घर में बनाएं पाकिस्तानी मटन बिरयानी जैसे ये 5 लजीज पकवान

फोटो- पिक्साबे

बकरा ईद, बकरीद, ईद-उल-अजहा या ईद-उल जुहा इस्लाम कैलेंडर में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे दुनिया भर के मुस्लिम मनाते हैं। इस बार यह त्यौहार 22 अगस्त को है। बकरीद क्यों मनाते हैं और कुर्बानी क्यों होती है? यह दो सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब हर कोई जानना चाहता है। बकरीद इसलिए मनाई जाती है कि इस्‍लामिक मान्‍यता के अनुसार हजरत इब्राहिम अपने बेटे हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे। तब अल्लाह ने उनके नेक जज्‍बे को देखते हुए उनके बेटे को जीवनदान दे दिया। यह पर्व इसी की याद में मनाया जाता है। इसके बाद अल्लाह के हुक्म पर इंसानों की नहीं जानवरों की कुर्बानी देने का इस्लामिक कानून शुरू हो गया। आम तौर पर बलि किए हुए पशु को एक परिवार द्वारा पकाया जाता है और तीन भागों में विभाजित किया जाता है। इसका एक हिस्सा गरीबों को दिया जाता है, दूसरा परिजनों और रिश्तेदारों को और तीसरा हिस्सा अपने घर के लिए होता है। इस बार बकरीद पर आप अपने घर में ये पांच चीजें बना सकते हैं। 

1) चपली कबाब
स्टार्टर के लिए इस बार आप चपली कबाब ट्राई कर सकते हैं। बकरी ईद के दौरान इस सुगंधित, मसालेदार और लाजवाब कबाब को मसालेदार मटन के साथ बनाया जाता है। आप इसमें मसालों के अलावा आटा और अन्य पारंपरिक मसालों के साथ कई सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं।  

2) मटन बिरयानी 
बिरयानी भला किसे पसंद नहीं है। इसके बिना ईद का फेस्टिवल अधूरा है। दही, मसालेदार मटन और सुगंधित बासमती चावल से बनने वाली मटन बिरयानी आपको और मेहमानों को खूब पसंद आएगी। इसके साथ आप सालन और चटनी भी बना सकते हैं। 

3) क्रीमी चिकन कोरमा और शीरमाल
आप चिकन कोरमा और शीरमाल का लंच में मजा ले सकते हैं। क्रीम और कई तरह के मसालों से बनने वाली इस डिश को खाकर आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि शीरमाल यानी मीठी रोटी इसके साथ कैसे खाई जा सकती है, तो आपका यह भ्रम इन्हें एकसाथ खाने के बाद दूर हो जाएगा।

 

4) खजूर का शेक
खजूर के शेक आपको दोस्तों और मेहमानों को खूब पसंद आएगा। इसके लिए आप मुट्ठी भर खजूर को दूध और केले के साथ मिक्स में डालकर मिक्सचर कर लें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें इलायची डाल सकते हैं। 

5) मीठी सेवई
सेवई के बिना ईद के त्योहार अधूरा है। बेशक बकरीद पर सेवई नहीं बनती है लेकिन डिजर्ट के लिए इससे बेहतर ऑप्शन कुछ और नहीं है। सेवई को और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Web Title: eid-ul-adha 2018: try these bakra eid recipes with pakistani mutton biryani at home

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे