दीपिका-रणवीर की शादी में लगेगा साउथ इंडियन तड़का, मेहमान लेंगे इडली, डोसा, सांबर का मजा

By उस्मान | Published: November 12, 2018 03:38 PM2018-11-12T15:38:20+5:302018-11-12T15:38:20+5:30

Deepika Ranveer Wedding Detailed Menu: बताया जा रहा है कि दीपिका-रणवीर की शादी में इंडियन और कॉन्टिनेंटल डिश बनाई जाएंगी। भारतीय मेहमानों के लिए विशेष तौर पर साउथ इंडियन चीजें बनाई जाएंगी जिसमें इडली, डोसा और चावल जैसी चीजें होंगी।

deepika padukone ranveer singh-wedding : punjabi and south indian cuisine will be served at wedding | दीपिका-रणवीर की शादी में लगेगा साउथ इंडियन तड़का, मेहमान लेंगे इडली, डोसा, सांबर का मजा

फोटो- पिक्साबे

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को सिर्फ दो दिन बचें हैं। दीपिका-रणवीर की शादी 14-15 नवंबर को इटली की कोमो लेक पर होगी। वो दोनों इटली पहुंच चुके हैं और शादी समारोह में इनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। अब यह कंफर्म हो गया कि उनकी शादी में खाने की क्या-क्या चीजें बनेंगी। बताया जा रहा है कि दीपिका-रणवीर की शादी में इंडियन और कॉन्टिनेंटल डिश बनाई जाएंगी। भारतीय मेहमानों के लिए विशेष तौर पर साउथ इंडियन चीजें बनाई जाएंगी जिसमें इडली, डोसा और चावल जैसी चीजें होंगी। इसके अलावा पंजाबी पकवानों की व्यवस्था भी की जाएगी।  

शादी के खाने को लेकर शेफ्स के साथ हुआ बड़ा करार 
सूत्र ने यह भी बताया है कि दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के समारोह को खास बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने फूड रेसिपीज को लेकर शेफ्स के साथ स्पेशल बांड साइन किया है। दीपिका-रणवीर की शादी में शेफ्स के साथ जो बांड जो करार हुआ है उसके तहत जो रेसीपी इस शादी में इस्तेमाल करेंगे, उसे कहीं और नहीं दोहराएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि इनकी शादी में मेन्यू में जो भी खास चीजें बनाई जाएंगी उस रेसिपी को शेफ्स दोबारा कभी नहीं बनाएंगे। जाहिर है यह मेन्यू इस कपल के लिए खास होगा। 

रिसेप्शन भी होगा शानदार
बताया जा रहा है कि इनके रिसेप्शन में यह चीजें बनाई जा सकती हैं। इटली में शादी करने के बाद इस कपल के इंडिया में दो रिसेप्शन होंगे। पहला रिसेप्शन बैंगलोर में 21 नवंबर को और दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इनके दोनों रिसेप्शन में भी खाने की लाजवाब चीजें बनेंगी। 

इन पर हो रही चर्चा

ग्रैंड वेडिंग में सिर्फ 30 ही मेहमानों को बुलाया जाएगा। जिसमें परिवार के करीबियों के अलावा केवल फिल्म इंडस्ट्री से 4 सेलेब्स को इंवाइट किए जाने की चर्चा है। यानि साफ है कि सिनेजगत से केवल 4 लोग ही होंगे जो उनके फेरों के साक्षी होंगे। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों ये खबरों जोरों पर हैं कि रणवीर दीपिका की शादी में  फराह खान, संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा को न्योता दिया गया है। वहीं, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को चौथे इंसान हो सकते हैं जिनको निमंत्रणपत्र भेजा जाएगा। 

कहा जा रहा है कि फराह खान और आदित्य चोपड़ा को निमंत्रण इसलिए दिया गया है क्योंकि इन दोनों के साथ ही कपल ने अपने अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, संजय लीला भंसाली की बात की जाए तो उनके  साथ दोनों ने 3 सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख के साथ दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस कारण से उनको निमंत्रण भेजा जा सकता है। हांलाकि अभी इन नामों का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Web Title: deepika padukone ranveer singh-wedding : punjabi and south indian cuisine will be served at wedding

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे