ये 5 हैं निगेटिव कैलोरी फूड्स, जितना भी खाओ, नहीं बढ़ता वजन
By गुलनीत कौर | Published: February 17, 2019 02:24 PM2019-02-17T14:24:05+5:302019-02-17T14:24:05+5:30
यहां हम आपको 5 ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें निगेटिव कैलोरी होती है। इनके सेवन से वजन नहीं बढ़ता, बल्कि कम होने में मदद मिलती है। इसलिए इन्हें जितना अमरजी खाएं, आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
खाने पीने के शौक़ीन हर थोड़ी देर बाद कुछ अच्छा खाने की मांग करते हैं। फूड ही उनकी दुनिया होती है, लेकिन इतना कुछ खाने के बाद जब उनका वजन बढ़ता है तो उन्हने अपनी इस आदत पर पछतावा होने लगता है। ऐसा अगर आपके साथ भी होता है तो आपको इसका सही सॉल्यूशन निकालना चाहिए।
आपको खाना नहीं छोड़ना है, खाने की केवल चीजें बदलनी है। यहां हम आपको 5 ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें निगेटिव कैलोरी होती है। इनके सेवन से वजन नहीं बढ़ता, बल्कि कम होने में मदद मिलती है। इसलिए इन्हें जितना अमरजी खाएं, आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
5 निगेटिव कैलोरी फूड्स:
1) सेब
'एन एप्पल ए डे, कीप्स दि डॉक्टर अवे', यानी रोजाना एक अप्प्ल से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। यह वजन को भी कंट्रोल में रखता है। इसमें मात्र 50 कैलरी होती है। साथ ही सेब में पाया जाने वाला 'पेक्टिन' तत्व पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। वजन को बढ़ने नहीं देता।
2) हरी गोभी
ब्रोकोली यानी हरी फूल गोभी कैल्शियम से भरपूर होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो ना तो वजन को बढ़ने देते हैं और ना ही फैटी तत्वों को बॉडी में स्टोर होने देते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट फैटी तत्वों को काट वजन कम करने में मदद करते हैं।
3) तरबूज
यह लोगों में आम मिथक है कि तरबूज मीठा है, इसलिए इसमें ढेर सारी कैलोरी होगी। जबकि असल बात इसके उलट है। तरबूज बॉडी को डेटोक्स करता है। इसमें कैलोरी कम होती है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम और पाचन शक्ति दोनों दुरुस्त रहती है। बॉडी में फैट जमानहीं होता। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक करता है।
यह भी पढ़ें: डायबिटीज, बढ़ते वजन का काल है ये हरा पानी, रोजाना एक गिलास सेवन दिखाएगा कमाल
4) आलू
वजन बढ़ाने के लिए आलू को सबसे अधिक खाने की सलाह ई जाती है। लेकिन अगर वजन कम करना हो तो आलू को उबालकर खाएं। आलू उबालने से इसका सारा स्टार्च निकल जाता है। इसी स्टार्च में फैटी तत्व होते हैं। इनके निकल जाने से आप इनका सेवन कर सकते हैं। यह पेट भी भरता है और कम कैलोरी भी देता है। वजन को कंट्रोल रखता है।
5) खीरा
100 ग्राम खीरा में मात्र 16 कैलोरीज होती हैं। इसे आप कितना भी खाएं, यह आपका वजन नहीं बढ़ने देगा। साथ ही खीरा में ढेर सारे मिनरल्स, विटामिन, वजन काटने वाले तत्व भी होते हैं। ऐसे में यह वजन को कंट्रोल करने के साथ उसे कम करने में भी मदद करता है। वेट लॉस डायट में खीरा को जरूर शामिल करना चाहिए।