कंगना रनौत के बैग में छिपा है उनकी खूबसूरती का राज, इन 7 चीजों के बिना नहीं निकलती घर से बाहर
By मेघना वर्मा | Published: March 23, 2020 10:13 AM2020-03-23T10:13:42+5:302020-03-23T10:20:29+5:30
बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेस कही जाने वालीं कंगना ना सिर्फ अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है बल्कि उनकी खूबसूरती लोगों का दिल जीत लेती है।
बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत पूरी इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना रनौत ने ये साबित कर दिया है कि फिल्म इंडस्ट्री में बेबाकी से बोलकर भी अपनी एक्टिंग के दम पर अपना लोहा मनवाया जा सकता है। कंगना रनौत का आज जन्मदिन है।
नेशनल अवार्ड विजेता कंगना हिमाचल में जन्मीं। बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेस कही जाने वालीं कंगना ना सिर्फ अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है बल्कि उनकी खूबसूरती लोगों का दिल जीत लेती है। कंगना रनौत जब भी कहीं जाती हैं तो अपना बैग जरूर कैरी करती हैं। इन्हीं बैग में छिपा है कंगना की खूबसूरती का राज।
कंगना रनौत के बैग में कुछ खास चीजें होती हैं। जिन्हें वो जल्दी किसी के साथ शेयर नहीं करती। आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें जिनके बिना कंगना कभी घर से बाहर नहीं निकलतीं।
1. शेड्स(सन ग्लास)
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि वॉट्स इज इन हर बैग। यानी उनके बैग में क्या-क्या चीजें होती हैं। कंगना अपने साथ अपने शेड्स यानी सन ग्लास जरूर रखती हैं। आउटडोर के टाइम ये उनके काम आता है।
2. वॉलेट(जस्ट कार्ड)
कंगना ने वीडियो में बताया है कि वो अपने बैग में उनका वॉलेट रखती हैं। खास बात ये है कि कंगना कभी कैश अपने पास नहीं रखतीं। वो हमेशा कार्ड कैरी करती हैं।
3. मोबाइल फोन
कंगान ने बताया वो अपना मोबाइल फोन अपने साथ जरूर रखती हैं क्योंकि इसके बिना वो रह नहीं सकतीं। इसी के थ्रू वो लोगों से कनेक्ट रहती हैं।
4. हैंड क्रीम
इस एक चीज के बिना कंगना कभी बाहर नहीं निकलतीं। कंगना का मानना है कि दिन भर में वो बाहर रहती हैं तो उनके हाथ बहुत ड्राई और हार्ड हो जाते हैं। ऐसे में किसी से हाथ मिलाना हो तो वो बहुत इम्बैरेस हो जाती हैं। इसलिए कंगना अपने साथ हैंड क्रीम जरूर रखती हैं।
5. गम्स
कंगान के बैग में उनका फेवरेट चुव्इंगम भी जरूर होता है। इससे फ्रेशनेस आती हैं और बैड ब्रीद भी नहीं होती। इसे लोग अक्सर जॉस की एक्सरसाइज के रूप में भी यूज करते हैं।
6. मिनी पर्फ्यूम
कंगना के बैग में उनका मिनी पर्फ्यूम जरूर होता है। ये उनके फेवरेट ब्रैंड का होता है। जिसके बारे में वो किसी को बताती नहीं। मगर पर्फ्यूम के बिना वो बाहर नहीं निकलतीं।
7. लिप बाम
कंगना के बैग में उनका लिप बाम भी जरूर होता है। फटे हुए होठों की केयर करने और उन्हें स्मूद दिखाने के लिए कंगना लिप बाम जरूर कैरी करती हैं।
कंगना बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर विचार बेबाक और निडरता से रखकर चर्चा में रहती हैं। अपने अफेयर से लेकर पीएम मोदी को रोल मॉडल बताने तक कभी किसी भी बात को उन्होंने बिना झिझक के सभी के सामने रखा है।