10 दिन चेहरे पर लगाएं 'जिरेनियम तेल', 11वें दिन त्वचा को मिलेंगे ये 4 फायदे

By गुलनीत कौर | Published: July 23, 2019 10:15 AM2019-07-23T10:15:43+5:302019-07-23T10:16:40+5:30

आयुर्वेदिक इलाज में यह तेल प्रसिद्ध है, मगर त्वचा के लिए भी सीके कई फायदे बताए जाते हैं। इसे ज्यादातर त्वचा और सूजन कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है मगर इसका रोजाना इस्तेमाल चेहरे पर नेचुरल निखार लाने में भी सफल होता है।

What is Geranium oil, benefits, uses, home remedies of geranium oil to get rid of wrinkles, dark spots, skin aging, dull skin | 10 दिन चेहरे पर लगाएं 'जिरेनियम तेल', 11वें दिन त्वचा को मिलेंगे ये 4 फायदे

10 दिन चेहरे पर लगाएं 'जिरेनियम तेल', 11वें दिन त्वचा को मिलेंगे ये 4 फायदे

नारियल तेल, बादाम तेल, नीम का तेल आदि त्वचा के लिए फायदेमंद बताए जाते हैं। मगर इनके अलावा एक जिरेनियम तेल भी आता है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आयुर्वेदिक इलाज में यह तेल प्रसिद्ध है, मगर त्वचा के लिए भी सीके कई फायदे बताए जाते हैं। इसे ज्यादातर त्वचा और सूजन कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है मगर इसका रोजाना इस्तेमाल चेहरे पर नेचुरल निखार लाने में भी सफल होता है। लगातार 10 दिन इस तेल को चेहरे पर लगाकर देखें, आगे बताए जा रहे 4 फायदे मिलेंगे:

1) जिरेनियम तेल से पाएं झुर्रियों से छुटकारा

उम्र के साथ चिंता या प्रदूषण की वजह से चेहरे पर लाइनें आने लगती हैं। इन्हें रोक पाना मुश्किल होता है, मगर जिरेनियम तेल की मदद से इन्हें कम किया जा सकता है। चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए अपने रोजाना के मॉइस्चराइजर या फेस लोशन में जिरेनियम तेल की दो बूंदें मिलाकर लगाएं। इसे लगाने के बाद 5 मिनट तक इसे त्वचा के भीतर जाने तक का समय दें। इसके बाद चेहरे पर चिपचिपाहट लगे तो भले ही टिश्यू पेपर से चेहरा थोड़ा साफ कर लें।

2) जिरेनियम तेल से दाग-धब्बे कम करें

मुंहासों के बाद अक्सर चेहरे पर दाग-धब्बे रह जाते हैं। मौसम के बदलाव के कारण भी ये दाग-धब्बे अपने आप आ जाते हैं और सही इलाज ना होने पर लंबे समय के लिए जाते नहीं हैं। ऐसे में जिरेनियम तेल का इस्तेमाल करें। इसे मुंहासों, दाग, धब्बों पर सीधा उंगली या कॉटन की मदद से लगाएं। कुछ देर रखे और फिर साफ कर दें। लगातार कुछ दिन इसका इस्तेमाल दाग-धब्बों को दूर करेगा।

यह भी पढ़ें: बारिशों में मुंहासे होने का ये है बड़ा कारण, जानिए एकमात्र असरदार उपाय

3) जिरेनियम तेल से मुंहासे हटाएं

धूल, मिट्टी, प्रदूषण, पौष्टिक डायट की कमी के कारण चेहरे पर मुंहासे आने लगते हैं। अधिक मेकअप के इस्तेमाल से भी मुंहासे हो जाते हैं। इनसे जल्द से जल्द छुटकारा पाना हो तो नारियल के तेल में जिरेनियम तेल की कुछ बूंदें मिलाकर इसे मुंहासों पर लगाएं। इसके अलावा नहाने के पानी में भी जिरेनियम तेल की कुछ बूंदें मिलाकर नहाएं। इससे चेहरे या शरीर के किसी भी भाग पर आए पिम्पल्स दूर हो जाएंगे।

4) जिरेनियम तेल से पाएं गोरा निखार

गर्मियों में त्वचा पर टैनिंग से रंग डार्क हो जाता है। सर्दियों में भी रूखी त्वचा से डेड स्किन बनती है और चेहरा मुरझाने लगता है। चेहरे का नेचुरल निखार खो जाता है। इसे वापस पाने के लिए जिरेनियम तेल को हाथों पर लगार कुछ सेकंड्स हाथों को मसलें और फिर चेहरे पर लगा लें। इससे जिरेनियम तेल के गुण और हाथों की गर्माहट दोनों का असर मिलेगा। चेहरे की डेड स्किन हटेगी और साफ-सुंदर चेहरा मिलेगा।

Web Title: What is Geranium oil, benefits, uses, home remedies of geranium oil to get rid of wrinkles, dark spots, skin aging, dull skin

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे