Sawan 2020: मेंहदी के बिना अधूरी है सावन की पूजा, ट्राई करें ये लेटेस्ट, ट्रेंडी और आसान डिजाइन
By मेघना वर्मा | Published: July 6, 2020 10:24 AM2020-07-06T10:24:42+5:302020-07-06T10:30:55+5:30
सावन के महीने में ही महिलाएं हरे रंग को पहनती भी हैं और हरे रंग को अपने हाथों पर भी रचाती हैं। सावन की मेंहदी के बिना सावन की पूजा अधूरी मानी जाती है।
सावन का महीना आज से शुरू हो चुका है। सावन में ना सिर्फ भगवान शिव की पूजा होती है बल्कि ये महीना लोगों को प्रकृति से भी जोड़ता है। 6 जुलाई से शुरू होने वाले सावन के पहले सोमवार पर लोग भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। सिर्फ यही नहीं इस पावन महीने में महिलाएं साज-श्रृंगार पर भी खूब ध्यान देती हैं।
सावन के महीने में ही महिलाएं हरे रंग को पहनती भी हैं और हरे रंग को अपने हाथों पर भी रचाती हैं। सावन की मेंहदी के बिना सावन की पूजा अधूरी मानी जाती है। इस साल लॉकडाउन और कोविड-19 की वजह से लोग घर पर ही सावन की मेंहदी लगाएंगे। ऐसे में आज हम आपको कुछ ट्रेंडी और लेटेस्ट मेंहदी के डिजाइन बता रहे हैं।
इन डिजाइन्स को आप बड़ी आसानी से अपने हाथों पर लगा सकती हैं। ये हाथ पर रचकर बहुत खूबसूरत लगेंगी-
सावन में मेहंदी लगाना एक परंपरा है और मेहंदी का अपना महत्व है।
ऐसा माना जाता है कि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है और इस कारण इसे लगान से शरीर को ठंडक मिलती है।
मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती है बल्कि तनाव और सिरदर्द की समस्या को भी दूर करती हैं।
ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में तेज बारिश होती है। जिसके कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है।
सावन के पावन महीने में भक्त शिव मंदिरों या देवालयों में जल अर्पित करने को जाते हैं, मगर इस साल कोविड-19 की वजह से ऐसा करना उचित नहीं।