कच्चे दूध में मिलाकर फेस पर लगा लें ये 2 चीजें, सॉफ्ट और बेदाग हो जाएगा चेहरा

By मेघना वर्मा | Published: July 4, 2020 03:25 PM2020-07-04T15:25:57+5:302020-07-04T15:25:57+5:30

कच्चे दूध में कई चीजें मिलाकर भी आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे भी आपकी स्किन को बहुत फायदा होगा।

raw milk benefits for skin in hindi, how to use raw milk for skin | कच्चे दूध में मिलाकर फेस पर लगा लें ये 2 चीजें, सॉफ्ट और बेदाग हो जाएगा चेहरा

कच्चे दूध में मिलाकर फेस पर लगा लें ये 2 चीजें, सॉफ्ट और बेदाग हो जाएगा चेहरा

Highlightsकच्चा दूध आपकी स्किन से गंदगी को साफ करता है। कच्चा दूध एक बेहतरीन क्लिंजर के तौर पर भी काम करता है।

कच्चा दूध आपके स्वास्थ्य के लिए जितना अच्छा होता है उतना ही आपकी स्किन के लिए भी अच्छा होता है। इसे खाली चेहरे पर लगाने भर से आपकी स्किन को पोषण मिलता है। कच्चे दूध में मौजूद तत्व आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। 

कच्चे दूध में कई चीजें मिलाकर भी आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे भी आपकी स्किन को बहुत फायदा होगा। आपकी स्किन सॉफ्ट तो होगी ही साथ ही बेदाग स्किन भी मिलेगी। कच्चे दूध के कई फायदे होते हैं-

पपीता और दूध

दूध में पपीता मिलाकर इसे चेहरे पर लगाना आपकी स्किन को हेल्दी रखता है। इसके लिए कच्चे दूध को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें मैश किए हुए पपीते मिला लें। इसके बाद फिर इसे अच्छे से फेंट लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर रखें। जब ये सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से धुल लें। 

शहद और कच्चा दूध

शहद और कच्चा दूध ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। बल्कि स्किन के लिए भी कारगर हैं। इन दोनों को मिलाकर आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर छिपी गंदगी और धूल कण को साफ करेगा। कच्चे दूध में एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 

कच्चे दूध के फायदे

1. त्वचा को चमकदार बनाता है
2. मॉइस्चराइज करता है
3. मुंहासे से लड़ता है
4. स्किन सॉफ्ट बनाता 
5. स्किन पर दाग और धब्बों को दूर करता है

Web Title: raw milk benefits for skin in hindi, how to use raw milk for skin

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे