नाखून टूटने की परेशानी झेल रही हैं तो बदल डालिए अपनी ये 5 हरकतें, लम्बे और मजबूत हो जाएंगे आपके नेल्स

By मेघना वर्मा | Published: January 24, 2020 12:19 PM2020-01-24T12:19:00+5:302020-01-24T12:19:00+5:30

अपने बॉडी और बालों के साथ जरूरी है कि आप अपने नाखूनों की भी सफाई जरूर करें। आपके नाखून दिन भर में कितनी ही चीजों के कॉन्टैक्ट में आते हैं जिनमें हद से ज्यादा जर्म होते हैं।

Nail care Tips: tips for long strong and beautiful nails in hindi | नाखून टूटने की परेशानी झेल रही हैं तो बदल डालिए अपनी ये 5 हरकतें, लम्बे और मजबूत हो जाएंगे आपके नेल्स

नाखून टूटने की परेशानी झेल रही हैं तो बदल डालिए अपनी ये 5 हरकतें, लम्बे और मजबूत हो जाएंगे आपके नेल्स

Highlightsआप अपने नाखून को ऑलिव ऑयल से भी मजबूत बना सकती हैं।अगर आपके नाखून पतले हैं तो इन पर जिलेटिन का इस्तेमाल जरूर करें।

खूबसूरत हाथ और खूबसूरत नाखून के ऊपर अपनी पर्सनालिटी से जुड़े रंग-बिरंगे नेल कलर लगाना और सुंदर दिखना हर कोई लड़की चाहती है। लेकिन अक्सर लड़कियों को टूटते और कमजोर नाखून से भी परेशान रहती हैं। इसके लिए ना जानें कितने ही दवा और कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल भी करती है। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप भी अपने कमजोर और टूटते नाखून से छुटकारा पा सकती हैं। साथ ही अपनी कुछ हरकतों को बदलकर अपने नाखूनों को और भी मजबूत बना सकती हैं। आप भी जानिए कौन-कौन से हैं वो टिप्स।

1. सफाई को करती हैं नजर अंदाज

अपने बॉडी और बालों के साथ जरूरी है कि आप अपने नाखूनों की भी सफाई जरूर करें। आपके नाखून दिन भर में कितनी ही चीजों के कॉन्टैक्ट में आते हैं जिनमें हद से ज्यादा जर्म होते हैं। ये जर्म्स धीरे-धीरे आपके नाखूनों को हार्म करते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर नाखूनों की सफाई जरूर करें। नाखून काटने के बाद 5 मिनट गुनगुने पानी में इन्हें डुबाकर रखें। इससे सारी गंदगी फूल कर निकल आती है।

2. जिलेटिन का नहीं करती इस्तेमाल

अगर आपके नाखून पतले हैं तो इन पर जिलेटिन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपके नाखून टूटने से बचेंगे। दो चम्मच जिलेटिन को गरम पानी में डालें। इसमें नींबू का रस थोड़ा सा दूध और गुलाब जल भी मिला लें। इसमें नाखून डुबाएं। इससे नाखून को मजबूती मिलेगी।

3. ऑलिव ऑइल है कमाल का

आप अपने नाखून को ऑलिव ऑयल से भी मजबूत बना सकती हैं। रात को सोने से पले अपने नाखूनों में ऑलिव ऑयल लगा लें। इससे आपके नाखून ना सिर्फ मजबूत होते हैं बल्कि उनकी लम्बाई भी बढ़ती है। आप चाहें तो इसमें विटमिन ई की  कैप्सूल भी मिला सकती हैं। 

4. लहसुन और टमाटर देगा मजबूती

अगर आप अपने नाखूनों पर 10 मिनट तक लहसुन रगड़ेंगे तो 10 दिनों में आपके नाखून अच्छे खासे बड़े हो जाएंगे। नाखून को लहसुन से मजबूती भी मिलती है साथी ही आप टमाटर को भी नाखून पर लगा सकते हैं। 

5. नारियल के तेल का भी करें इस्तेमाल

नारियल के तेल में फैटी एसिड होता है। इससे आपके नाखून को पोषक तत्व मिलते हैं। इसे रोजाना नाखून पर लगाने से आपके नाखून बेहद मजबूत हो जाएंगे। 

Web Title: Nail care Tips: tips for long strong and beautiful nails in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे