ये है दुनिया की सबसे मंहगी सैंडल, 9 महीने में बनकर हुई है तैयार-कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश!
By मेघना वर्मा | Published: February 16, 2020 09:52 AM2020-02-16T09:52:19+5:302020-02-16T09:52:19+5:30
असली डायमंड और गोल्ड से बनी इस सैंडिल को Jada Dubai की ओर से डिजाइन किया गया है।
पैरों की खूबसूरती आपको और कॉन्फिडेंट और सुंदर बनाती हैं। हर लड़की चाहती हैं कि उसका पैर और भी खूबसूरत हो जाएं। पैरों की इसी खूबसूरती को और बढ़ाती है सैंडल। आपने भी अपने लिए कई बार सैंडल्स खरीदी होगी। कभी थोड़ी मंहगी तो कभी अपने जेब के हिसाब से, लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी सैंडल के बारे में बताने जा रहे हैं। इस एक जोड़ी सैंडल की कीमत इतनी है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
दुबई में हुई लॉन्च
साल 2018 के सितम्बर महीने में इस सैंडल को दुबई के एक 7 स्टार होटल में लॉन्च किया गया। असली डायमंड और गोल्ड से बनी इस सैंडल को Jada Dubai की ओर से डिजाइन किया गया था। जिसे बुर्ज अल अरब में लॉन्च किया गया था। प्योर गोल्डन कलर की इस सैंडल में असली हीरों का काम किया गया है जिससे ये और खूबसूरत दिखती है।
कितनी है कीमत
आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी कीमत 17 मिलियन डॉलर यानि कि करीब 123 करोड़ रूपए है। यह सैंडल दुबई के द लैविश पैशन ज्वैलर्स ने डिजाइन की है। vogue की खबर के अनुसार इस सैंडिल की कीमत 17 मिलियन यूएस डॉलर है। इंडियन रूपीज के अनुसार 123 करोड़ रुपये है।
क्यों है इतनी खास
खबर के अनुसार इस सैंडल को बनाने में कुल नौ महीने का समय लगा है। 15 कैरेट डायमंड और इसमें लगा सोना इस सैंडल को और भी खास बनाता है। हीरे जड़ित सैंडल असली सोने, सिल्क और 236 असली हीरे से बनी है। बता दे कि इसमें 15 कैरेट के फ्लालेस और राउंड डी-डायमंड भी लगे हैं।
तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
इसके पहले सबसे महंगी सैंडल की कीमत 15.1 मिलियन यूएसडी थी मगर अब ये खिताब दुबई में लॉन्च हुई सैंडल को चली गई है। हलांकि इस बात की अभी जानकारी नहीं है कि इस सैंडल को किसने खरीदा।