Melania Trump: दूसरे दिन भी व्हाइट ड्रेस में नजर आईं मेलानिया ट्रंप, बने हैं रंग-बिरंगे कमल, जानें क्या है इस खूबसूरत आउटफिट की कीमत
By मेघना वर्मा | Published: February 25, 2020 02:39 PM2020-02-25T14:39:59+5:302020-02-25T14:39:59+5:30
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप नानकपुरा के सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों से मिलने और बातचीत की। मेलियाना ने दूसरे दिन भी अपने आउटफिट से लोगों का अटेंशन खींच लिया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी वाइफ पत्नी मेलानिया आज दिल्ली में हैं। सुबह राजघाट पर बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि देने के बाद फर्स्ट लेडी दिल्ली के सरकारी स्कूल में पहुंचे थे। मेलानिया ने दूसरे दिन भी अपने आउटफिट से लोगों का अटेंशन खींच लिया। व्हाइट रंग के खूबसूरत शर्ट ड्रेस पर उन्होंने रेड बेल्ट लगा रखा है।
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप नानकपुरा के सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों से मिलने और बातचीत की। नानकपुरा में सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला, मेलानिया ट्रम्प: नमस्ते! यह बहुत खूबसूरत स्कूल है। पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन से मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद। यह भारत की मेरी पहली यात्रा है, यहाँ के लोग इतने दयालु हैं।
वहीं ट्रंप और मेलानिया के इस भारत दौरे में फैशन वर्ल्ड की नजरें मेलानिया ट्रंप के स्टाइल स्टेटमेंट पर हैं। भारत में दूसरे दिन के लिए मेलानिया ने बटन-डाउन कॉटन पॉपलिन शर्ट ड्रेस पहनी है। जिसमें कलरफुल कमल बना हुआ है। इसी के साथ मेलानिया ने व्हाइट शूज कैरी किए हैं। जिसके साथ उनकी रेड बेल्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
ये है गाउन की कीमत
मेलानिया की इस ड्रेस की कीमत 1,241 डॉलर यानी एक लाख 15 हजार रुपए है। खास बात ये है कि ड्रेस के साथ उनकी रेड बेल्ट इंन्क्लूड नहीं है। वहीं उनकी इस ड्रेस से आप भी इंस्पीरेशन ले सकते हैं। ग्रर्मियों के दिन में आप भी व्हाइट कॉटन शर्ट ड्रेस पहन सकती हैं। वहीं पहले दिन मेलानिया ने व्हाइट आफटफिट के साथ ग्रीन कलर की बेल्ट कैरी की थी। जिसमें भी वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
इस आउटफिट में भारत के लिए हुईं थी रवाना
मेलानिया ट्रंप की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें बताया गया है कि उनका ये लुक तब का है जब वो व्हाइट हाउस से भारत के लिए रवाना हुई थीं। इस फोटो में उनसे साथ डॉनल्ड ट्रंप भी दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी फर्स्ट लेडी मोलानिया ट्रंप, इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेर, अमेरिकी मंत्रालय के सीनियर मेंबर भी हैं।
मेलानिया ट्रंप इस फोटो में ब्लैक कोट और ब्लैक टॉप के साथ चेक व्हाइट पैंट्स में दिखाई दीं। उनका रेट्रो-शीट लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनका ये लुक स्टाइलिश के साथ बेहत कंफर्टेबल भी लग रहा है। मेलानिया ने अपने फ्लाइट लुक के लिए व्हाइट और ब्लैक आउटफिट को चुना है। इसके साथ व्हाइट शूज भी उन्होंने कैरी किया है।