ईशा अंबानी की शादी में नई नवेली दुल्हन लुक में नजर आईं दीपिका पादुकोण, देखते रह जाएंगे तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Published: December 13, 2018 09:24 AM2018-12-13T09:24:42+5:302018-12-13T09:24:42+5:30

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसबंर की रात महाराष्ट्र के टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के इकलौते बेटे आनंद पीरामल से हुई। इस दौरान मुकेश के घर एंटीलिया में बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची।

Isha Ambani Anand Piramal Wedding: Deepika Padukone looks stunning in Abu Jani Sandeep Khosla outfit | ईशा अंबानी की शादी में नई नवेली दुल्हन लुक में नजर आईं दीपिका पादुकोण, देखते रह जाएंगे तस्वीरें

ईशा अंबानी की शादी में नई नवेली दुल्हन लुक में नजर आईं दीपिका पादुकोण, देखते रह जाएंगे तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस को अक्सर शादी के बाद भी कैजुअल अवतार में देखा जाता है। उनके लुक को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि उनकी हाल फिलहाल में ही शादी हुई है। मगर दीपिका पादुकोण ने अपने फैशन सेंस से इस ट्रेंड को भी बदल दिया है। 

शादी के बाद जितनी बार भी दीपिका पादुकोण को मीडिया द्वारा स्पॉट किया गया, वे नई नवेली दुल्हन के अवतार में ही नजर आईं। मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ा और इंडियन ऑउटफिट। दीपिका शादी के बाद से लगातार इस लुक को कैरी कर रही हैं। फिर चाहे वो उनका एयरपोर्ट लुक हो या फिर कोई अन्य इवेंट। सभी जगह दीपिका को इस लुक में देखा जा सकता है।

बीती रात ईशा अंबानी की शादी में भी दीपिका अपने बेस्ट इद्नियन अवतार में पहुंची। देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के लिए दीपिका ने अबू जानी-संदीप खोसला की कलेक्शन की साड़ी पहनी। आइवरी रंग की इस साड़ी के साथ दीपिका ने लाल रंग का ब्लाउज पहना। साथ ही मांग में लाल सिन्दूर और हाथों में पहना लाल चूड़ा उन्हें एक परफेक्ट नई नवेली दुल्हन के लुक में ढाल रहा था।

अपनी लुक को कम्पलीट करने के लिए दीपिका ने हमेशा के इतरह अपना सिग्नेचर 'बन' हेयर स्टाइल बनाया था। कानों में लंबे ट्रेडिशनल ईयरिंग पहने थे। दीपिका ने साथ रणवीर सिंह भी इंडियन अवतार में दिखे। दोनों एक दूसरे के लुक को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे।

ईशा अंबानी की शादी में हॉट अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर

दीपिका पादुकोण के अलावा ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी में जाह्नवी कपूर भी अबू जानी-संदीप खोसला के ऑउटफिट में नजर आई थीं। जाह्नवी ने गहरे मैरून रंग का लहंगा चोली पहना था। इस इंडियन अवतार में भी वे बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही थीं।

यह भी पढ़ें: आनंद ने मंडप में कुछ इस अंदाज में दुल्हन ईशा का किया स्वागत, भावुक हो गया हर कोई

मुंबई में हुई उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसबंर की रात महाराष्ट्र के टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के इकलौते बेटे आनंद पीरामल से हुई। इस दौरान मुकेश के घर एंटीलिया में बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची।



 

शादी समारोह मे शामिल होने के लिए अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और बेटे के साथ, मनीष मल्होत्रा, आमिर खान, किरण राव, प्रणव मुखर्जी और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम लोग पहुंचे हैं।

Web Title: Isha Ambani Anand Piramal Wedding: Deepika Padukone looks stunning in Abu Jani Sandeep Khosla outfit

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे