लॉकडाउन: बिना पार्लर जाएं बढ़ी हुई आई ब्रो और अपर लिप्स के बालों को ऐसे करें रिमूव

By मेघना वर्मा | Published: March 30, 2020 06:49 AM2020-03-30T06:49:55+5:302020-03-30T06:49:55+5:30

नींबू और चीनी के लेप से अपर लिप्स के बालों को आसानी से हटा जा सकता है।

how to remove upper lip hair at home in hindi | लॉकडाउन: बिना पार्लर जाएं बढ़ी हुई आई ब्रो और अपर लिप्स के बालों को ऐसे करें रिमूव

लॉकडाउन: बिना पार्लर जाएं बढ़ी हुई आई ब्रो और अपर लिप्स के बालों को ऐसे करें रिमूव

Highlightsमहिलाएं अपने मेकअप और स्किन केयर को लेकर काफी परेशान हैं। अपनी बढ़ी हुई आई ब्रो और अपर लिप्स को लेकर भी टेंशन में हैं।

चीन का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। देश में भी ये वायरस अपनी जड़े फैलाता जा रहा है। इसी वजह से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस लॉकडाउन की वजह से बहुत से लोगों के जरूरी काम रुक गए हैं। खासकर महिलाओं के ब्यूटी रूटीन में इससे काफी फर्क पड़ा है। 

महिलाएं अपने मेकअप और स्किन केयर को लेकर काफी परेशान हैं। खुद को फिट कैसे रखें के साथ अपनी बढ़ी हुई आई ब्रो और अपर लिप्स को लेकर भी टेंशन में हैं। मगर चिंता मत कीजिए आप बिना पार्लर जाए भी इन घरेलू तरीकों से अपने अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। 

संतरे का छिलका और शहद

इन दिनों फलों में संतरा मार्केट में आ गया है। इसे खाने के बाद आप इनके छिलकों को धूप में सुखा लीजिए और इसका पाउडर बनाकर इसमें शहद मिलाइए और इसका पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट को अपनी स्किन पर वहां लगाइए जहां से आपको बाल रिमूव करने हैं। 20 मिनट बाद धीरे-धीरे हल्के हाथों से चेहरे पर रब कीजिए। थोड़ी देर बाद फेस धो लीजिए। अनचाहे बाल कम हो जाएंगे।

प्याज और तुलसी

आप चाहें तो प्याज और तुलसी से भी अपने अनचाहे बालों को रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए प्याज और तुलसी को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रब करें। फिर चेहरा धो लें। इससे आपके आनचाहे बाल हट जाएंगे और चेहरे पर ग्लो आ जाएगा।

नींबू और चीनी

नींबू और चीनी के लेप से अपर लिप्स के बालों को आसानी से हटा जा सकता है। इसके लिए नींबू के रस में चीनी को अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद इस पेस्ट को अपर लिप्स पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद इसके हल्के हाथों से हटा लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से अप्पर लिप्स के बाल साफ हो जाएंगे।

Web Title: how to remove upper lip hair at home in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे