Republic Day: चेहरे पर बनवाया है फेस पेंट तो इन 5 आसान तरीकों से करें रिमूव, नहीं होगी कोई स्किन एलर्जी
By मेघना वर्मा | Published: January 25, 2020 07:30 AM2020-01-25T07:30:00+5:302020-01-25T07:30:00+5:30
चेहरे पर तिरंगे को छपवाना अच्छा तो है मगर कई बार लोगों को इस फएस पेंटिंग से ईचिंग भी होने लगती है।
देशभर में 26 जनवरी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कुछ लोग इंडिया गेट पर परेड देखने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ देशभक्ति के रंग में रंगने वाले हैं। बता दें आज ही के दिन साल 1950 में देश में संविधान को लागू किया गया था। देश में गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं गणतंत्र दिवस पर बहुत सारे लोग देशभक्ति के रंग में भी रंगे नजर आएंगें। सिर्फ दिल ही नहीं लोगों के पहनावे और मेकअप में भी देश का केसरिया, सफेद और हरा रंग दिखाई देता है।
बहुत सारे लोग इस दिन तिरगें रंग का फेसपेंट अपने चेहरे पर लगाते हैं। चेहरे पर तिरंगे को छपवाना अच्छा तो है मगर कई बार लोगों को इस फएस पेंटिंग से ईचिंग भी होने लगती है। कुछ लोगों को बहुत ज्यादा देर तक फेस पेंट लगाए रखने पर एलर्जी हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें इस्तेमाल करके आप अपने फेस से आसानी से फेसपेंट रिमूव कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं फेस पेंट को रिमूव-
1. खीरे का उपयोग करके आप फेस पेंट का रंग छुड़ा सकते हैं। इसके लिए खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे मुंह धोएं। चेहरे पर लगा फेसपेंट छूट जाएंगा और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।
2. चेहरे का रंग छुड़ाने के लिए आप मूली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाने से भी चेहरा साफ हो जाता है। चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो भी इस पेस्ट का उपयोग किया जा सकता है।
3. त्वचा पर लगे पेंट को छुड़ाने के लिए दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर लेप बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। अब इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें। बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा। ध्यान रहे कि लेप चेहरे पर लगाने के दौरान बहुत रगड़ें नहीं और बेहतर परिणाम के लिए स्पंज का प्रयोग करें।