उड़द दाल के बने ये 3 फेस पैक देंगे आपको फ्लोलेस स्किन, सदा दिखेंगी जवां-ऐसे करें इस्तेमाल
By मेघना वर्मा | Published: July 2, 2020 02:33 PM2020-07-02T14:33:32+5:302020-07-02T14:33:32+5:30
उड़द दाल आपके चेहेर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये आपकी स्किन को जवां दिखाते हैं।
खुद को सुंदर और जवां दिखाने के लिए आप कितने ही ब्यूटी रूटीन को फॉलो करती हैं। फेशियल से लेकर ब्लीच तक पर आप अपना हजारों रुपये पार्लर में फूंक देती हैं। मगर क्या आप जानती हैं घरेलू कुछ सामान से भी आप पार्लर जैसा ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। घर पर बनने वाले कुछ ऐसे फेस मास्क हैं जिन्हें चेहरे पर लगाकर आप निखार पा सकती हैं।
घर की किचन में पाई जाने वाली उड़द की दाल आपकी स्किन पर कमाल का जादू करती हैं। इस दाल का फेसपैक अगर आप अपने फेस पर यूज करती हैं तो आपको फ्लोलेस स्किन मिलती है। उड़द की दाल में प्राकृतिक रूप से एंटिसेप्टिक होता है। ये चेहरे पर बैक्टिरीया को जमान नहीं होने देता। जिस वजह से पिंपल से छुटकारा मिलता है।
आइए आज आपको उड़द दाल के ऐसे ही फेस मास्क के बारे में बताते हैं जिन्हें आप घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं-
1. गंदगी से रखता है दूर
आज के पॉल्यूशन वाले समय में फेस पर बहुत ज्यादा गंदगी जम जाती है। उड़द की दाल आपके चेहरे पर जमीं धूल-मिट्टी को दूर करती है और त्वचा के छिद्रों में इन्हें जाने से रोक सकती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
1. आधा कप उड़द की दाल को पूरी रात के लिए पानी में रख दें। सुबह इसका पेस्ट बना लें।
2. पेस्ट में 2-2 चम्मच दूध और घी मिला कर तैयार करें।
3. अब इसे अपने चेहरे पर करीब 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
4. बाद में हल्के गर्म पानी से धो लें।
5. अच्छे परिणामों के लिए हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करें।
2. मुहांसे होंगे दूर
ऐसे करें
1. उड़द दाल का पेस्ट बनाएं।
2. अब इस पेस्ट में गुलाबजल और ग्लिसरीन मिला कर तैयार करें।
3. अब इसमें दो चम्मच बादाम का तेल मिलाएं।
4. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
5. ठंडे पानी से धो लें।
3. चेहरे पर लाए निखार
1. एक चौथाई कप उड़द की दाल और 8 से 9 बादाम पूरी रात के लिए पानी में रख दें।
2. सुबह इसका पेस्ट बना लें।
3. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
4. ठंडे पानी से धो लें।