दीपिका पादुकोण ने चेहरे पर लगाया गोल्डेन फेस मास्क, घर बैठे आप भी बनाएं DIY फेस मास्क शीट

By मेघना वर्मा | Published: June 13, 2020 03:09 PM2020-06-13T15:09:39+5:302020-06-13T15:09:39+5:30

रिसेंटली दीपिका पादुकोण ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दीपिका गोल्डेन मास्क लगाए नजर आ रही है। 

How to make a DIY face mask sheet at home, how to make a face mask at home in hindi | दीपिका पादुकोण ने चेहरे पर लगाया गोल्डेन फेस मास्क, घर बैठे आप भी बनाएं DIY फेस मास्क शीट

दीपिका पादुकोण ने चेहरे पर लगाया गोल्डेन फेस मास्क, घर बैठे आप भी बनाएं DIY फेस मास्क शीट

Highlightsफेस मास्क आपके स्किन के लिए बहुत जरूरी है। घर बैठे बिल्कुल नैचुरल तरीके से ये फेस मास्क बनाया जा सकता है।

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खासकर इस लॉकडाउन में वो फैंस के बीच अपने फोटो शेयर करती रहती हैं। रिसेंटली दीपिका पादुकोण ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दीपिका गोल्डेन मास्क लगाए नजर आ रही है। 

फेस मास्क आपके स्किन के लिए बहुत जरूरी है। ये आपके ब्यूटी रूटीन में शामिल होना चाहिए। आप इस फेशियल शीट मास्क को लगाकर दीपिका पादुकोण की तरह फ्लॉलेस स्किन पा सकती हैं। घर बैठे बिल्कुल नैचुरल तरीके से ये फेस मास्क बनाया जा सकता है।

आइए आपको बताते हैं कैसे बनाते हैं ये फेशियल शीट मास्क-

मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

1 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच गुलाब जल
आधा चम्मच ग्लिसरीन
2 बूंद एसेंशियल ऑयल
1 फेशियल मास्क

मास्क बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक कटोरे में टेबलेट डालकर उस पर थोड़ा सा पानी डालें ताकि वो पूरी तरह ओपेन होकर मास्क का शेप ले ले।
2. इसके बाद एक बड़ी प्लेट में सारी सामग्री मिला लें। अब इस प्लेट में मास्क शीट को खोलकर रखें।
3. जब सारा मास्क इंग्रिडिएंट सोख जाए तो उसे चेहरे पर लगाएं।
4. 20 मिनट बाद इसे चेहरे से हटा लें और हल्के हाथों से चेहरे की मजाज करें। 
5. चेहरे को नीचे से ऊपर की तरह खीचें इससे आपकी स्किन टाइट और चमकदार होगी। 

ऐसे बनाएं DIY फेशियल मास्क शीट

1. सबसे पहले एक ड्राय वेट टिशू वाइप ले लीजिए।
2. इसे बीच से हाफ फोल्ड करके किनारे से एक बार और फोल्ड कर लीजिए।
3. अब अपनी उंगलियों के मेजरमेंट से आंखों के लिए कैंची की मदद से एक गोल आकार में कट बना लें।
4. अब ठीक इसके नीचे नाक के लिए कैंची की मदद से एक छोटा सा कट लगा लें।
5. मुंह के शेप के लिए अपने नाखून की मदद से मेजमेंट लें और इसे शेप में काट लें।
6. तैयार है आपका DIY फेस मास्क।

Web Title: How to make a DIY face mask sheet at home, how to make a face mask at home in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे