Hair Care Tips: रात में सोने से पहले कर लें ये 5 काम, सुबह उठते ही बाल हो जाएंगे सिल्की और शाइनी

By मेघना वर्मा | Published: January 31, 2020 04:17 PM2020-01-31T16:17:40+5:302020-01-31T16:17:40+5:30

बालों को खूबसूरत बनाने उन्हें सिल्की और शाइनी बनाने के लिए हम बहुत से तरीके अपनाते हैं मगर कुछ फायदा नहीं होता। बहुत सी लड़कियां तो अपने बालों पर हजारों रुपए भी खर्च करती हैं।

how to get silky and shiny hair overnight,do these things at night and get silky and shiny hair | Hair Care Tips: रात में सोने से पहले कर लें ये 5 काम, सुबह उठते ही बाल हो जाएंगे सिल्की और शाइनी

Hair Care Tips: रात में सोने से पहले कर लें ये 5 काम, सुबह उठते ही बाल हो जाएंगे सिल्की और शाइनी

Highlightsजिस तरह आपकी बॉडी को पोषण की जरूरत होती है।हफ्ते में 2 से 3 बार बालों को जरूर धुलें।

आपकी खुबसूरती में आपके बाल चार चांद लगाते हैं। आप चाहें जितना ही सुंदर क्यों ना लगें अगर आपके बाल ठीक नहीं है तो आपका मेकअप भी बेकार सा लगने लगता है। वहीं अगर आप कुछ मेकअप ना भी करें और बाल बेहतरीन तरह से बना लें तो आपका लुक परफेक्ट लगता है। 

बालों को खूबसूरत बनाने उन्हें सिल्की और शाइनी बनाने के लिए हम बहुत से तरीके अपनाते हैं मगर कुछ फायदा नहीं होता। बहुत सी लड़कियां तो अपने बालों पर हजारों रुपए भी खर्च करती हैं। मगर फिर भी उनको शाइनी और चमकदार सिल्की बाल नहीं मिलते। मगर क्या आप जानती हैं कि रात को सोने से पहले अगर आप कुछ काम कर लें तो सुबह आपके बाल सिल्की बन सकते हैं। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बालों को रातो-रात सिल्की और शाइनी बना सकती हैं। 

1. रात में लगाएं बालों में तेल

जिस तरह आपकी बॉडी को पोषण की जरूरत होती है इसी तरह आपके बालों को भी पोषण की जरूरत होती है। इसलिए अपने बालों में रात में तेल जरूर लगाएं। जिसे रात भर बालों में लगा रहने दें। फिर इसे सुबह धो लें। नारियल, बदाम या सरसों का तेल लगाएं।

2. सीरम करेगा कमाल

आपको अगर तेल में कंफर्ट नहीं है तो आप बालों में सीरम लगाकर भी सो सकते हैं। हेयर सीरम आपके बालों में फ्रिजनेस को कम करता है। इससे आपके ड्राई हेयर की समस्या भी कम होगी। 

3. बांध के सोएं बाल

अक्सर हम अपने बालों को सोते समय खोल लेते हैं जो की बहुत गलत आदत है। बालों को कभी भी ओपन करके नहीं सोना चाहिए। इससे बालों के टूटने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसलिए बालों को हल्के हाथों से बांध कर सोएं।

4. गंदे बालों को लेकर ना सोएं

हफ्ते में 2 से 3 बार बालों को जरूर धुलें। कभी भी बालों को गंदा करके ना सोएं या गंदे बाल के साथ ना सोएं। इससे आपके स्केल्प ब्लॉक हो जाएंगे जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। बालों को रेग्युलर वॉश जरूर करें।

5. कर लें कवर

रात में बिस्तर के संपर्क में आने से भी बाल टूटते हैं और रफ होते हैं। इसलिए अपने बालों को सोने से पहले ढक लें। इसके लिए या तो आप सॉफ्ट कपड़ा या सॉफ्ट तौलिया यूज कर सकती हैं।इससे दोमुंहे बाल भी कम हो जाएंगे। 

Web Title: how to get silky and shiny hair overnight,do these things at night and get silky and shiny hair

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे