Beauty Tips: काले हो गए हैं अंडरआर्म्स तो ये 5 चीजें करेगी कमाल, पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेगे हजारो रुपये

By मेघना वर्मा | Published: January 11, 2020 09:03 AM2020-01-11T09:03:50+5:302020-01-11T09:03:50+5:30

पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी बहुत से लोग काले अंडर आर्म्स से छुटकारा नहीं मिलता। क्या आप जानते हैं कि काले अंडरआर्म्स से आप घर बैठे भी छुटाकारा पा सकते हैं।

how to get rid of dark underarms problem at home in hindi | Beauty Tips: काले हो गए हैं अंडरआर्म्स तो ये 5 चीजें करेगी कमाल, पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेगे हजारो रुपये

Beauty Tips: काले हो गए हैं अंडरआर्म्स तो ये 5 चीजें करेगी कमाल, पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेगे हजारो रुपये

Highlightsदूध में फैटी ऐसिड और विटमिन होता है।खीरे को काटकर उसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाने से भी उसका कालेपन दूर होता है।

सर्दियों में स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। लोगों को ड्राई स्किन के साथ फटे होट और शुष्क त्वचा की भी सम्स्या हो जाती है। सिर्फ यही नहीं सर्दियों में अंडर आर्म्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी बढ़ जाती है। अक्सर लड़कियों को ये शिकायत होती है कि उनके अंडर आर्म्स काले हो गए हैं। 

पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी बहुत से लोग काले अंडर आर्म्स से छुटकारा नहीं मिलता। क्या आप जानते हैं कि काले अंडरआर्म्स से आप घर बैठे भी छुटाकारा पा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ चीजें बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने काले पड़े अंडरआर्म से छुटकारा पा सकते हैं। 

1. एक कप दूध करेगा कमाल

दूध में फैटी ऐसिड और विटमिन होता है। ये हमारी स्किन में निखार लाता है। हर दिन नहाने से पहले 10 मिनट के लिए दूध की कुछ बूंदें अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। कुछ दिनों बाद ही अंडरआर्म्स का रंग हल्का होने लगेगा।

2. सेब का जादू

सेब को पीसकर आप अपने अंडर आर्म्स पर लगा सकते हैं। इससे आपके अंडरआर्म्स के दाग और पसीने की बदबू दूर होती है। सेब में मौजूद AHA होता है जो अंडरआर्म्स को काले होने से बचाते हैं और बैक्टीरिया और जर्म्स को मारता है।

3. केसर और बॉडी लोशन

अपने रेग्युलर बॉडी लोशन में से भी चुटकी भर आप केसर को मिलाकर उसे 15-20 मिनट तर अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसके बाद इसे गीले कपड़े से पोंछ लें। ऐसा रोजाना तौर पर करें। 

4. नींबू और शहद का रस

शहद और नींबू के रस को बराबर मात्रा में ले। इसे मिलाकर 10 मिनट तक अपने अंडर आर्म्स पर लगाएं। अब 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धुल लें। ऐसा करने से आपके अंडरआर्म्स का कालापन भी दूर होता है साथ आपकी पसीने की बदबू भी दूर होती है। 

5. खीरा

खीरे को काटकर उसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाने से भी उसका कालेपन दूर होता है। खीरा काटकर उसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। ऐसा हर दिन करने से कुछ दिनों बाद इसमें फर्क महसूस होने लगेगा।

Web Title: how to get rid of dark underarms problem at home in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Fashionफैशन