30 के बाद भी दिखना चाहती हैं जवां तो दही और हल्दी वाले इस फेस पैक को लगाएं, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

By मेघना वर्मा | Published: February 18, 2020 04:22 PM2020-02-18T16:22:55+5:302020-02-18T16:22:55+5:30

पार्लर की इन सुविधाओं का कुछ दिन असर तो होता है लेकिन कुछ दिन बाद वापिस स्किन वैसी ही डल हो जाती है। 

how to do gold facial at home after age 30, gold facial at home with natural ingredients | 30 के बाद भी दिखना चाहती हैं जवां तो दही और हल्दी वाले इस फेस पैक को लगाएं, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

30 के बाद भी दिखना चाहती हैं जवां तो दही और हल्दी वाले इस फेस पैक को लगाएं, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

Highlightsअब पार्लर जैसा निखार घर पर पा सकती हैं।जिससे आपकी स्किन गोल्ड सी चमकने लगती है। 

हर महिला उम्र के हर पड़ाव पर खूबसूरत दिखना चाहती है। हर महिला चाहती है कि उसकी उम्र का पता उसकी त्वचा से ना चले। इसलिए ना जाने कितने ही रुपये वो पार्लर पर हर महीने खर्च भी कर देती है। कभी टैन रिमूव तो कभी फेशियल, कभी टोनिंग तो कभी ब्लीचिंग। पार्लर की इन सुविधाओं का कुछ दिन असर तो होता है लेकिन कुछ दिन बाद वापिस स्किन वैसी ही डल हो जाती है। 

ऐसी स्थिती में ना सिर्फ हर महीने आपका बहुत सा पैसा पार्लर में जाता है बल्कि आपको आपकी मन पसंद स्किन ग्लोइंग स्किन भी नहीं मिलती। अगर आप चाहें तो अब पार्लर जैसा निखार घर पर पा सकती हैं। जिस तरह गोल्ड फेशियल आप पार्लर में करवाती हैं इसी तरह कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप घर पर ही गोल्ड फेशियल बना सकती हैं। जिससे आपकी स्किन गोल्ड सी चमकने लगती है। 

आइए आपको बताते हैं कैसे बनाएं होममेड फेशियल पैक जो आपको ग्लोइंग स्किन देती है।

पैक बनाने के लिए आपको चाहिए होगी...

1 चम्मच गांठ वाली हल्दी
1 चम्मच शहद
आधा चम्मच नींबू का रस
आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल
1 चम्मच दही
चावल का आटा
बादाम का तेल


कैसे बनाएं फेशियल पैक

1. सबसे पहले चावल के आटे और बादाम के तेल से स्क्रब तैयार करना होगा। 
2. इसके लिए इन दोनों चीजों को मिला लीजिए और हल्के हाथों से चेहरे पर रब कीजिए।
3. स्क्रब करने के बाद इसे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।
4. इसके बाद एक बाउल में पीसी हल्दी का पाउडर, शहद, नींबू का रस, ऐलोवेरा जेल और दही मिला लें।
5. सभी को आपस में ठीक से मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर मसाज करें।


6. 15 मिनट बाद इसे चेहरे पर यूं ही छोड़ दें।
7. जब मिक्सचर पूरा सूख जाए तो सादे पानी से धुल लें।
8. ध्यान दें साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल ना करें।
9. अब चेहेर को पोंछकर इसपर फेस क्रीम लगा लें। 
10. महीने में दो बार ऐसा करने से आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

Web Title: how to do gold facial at home after age 30, gold facial at home with natural ingredients

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे