Valentine Day Special: पार्टनर को करना हो अट्रैक्ट तो लिपस्टिक के ये 5 शेड्स जरूर करें ट्राई, चेरहे को दें इंस्टेंट ग्लो

By मेघना वर्मा | Published: February 14, 2020 07:07 AM2020-02-14T07:07:30+5:302020-02-14T07:07:30+5:30

अगर आप वैलेंटाइन ईव पर पार्टनर के साथ डिस्को या पब जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो वाइब्रेंट फ्यूशिया बिल्कुल परफेक्ट लिपस्टिक शेड है।

how to choose right lipstick shade for instant glow | Valentine Day Special: पार्टनर को करना हो अट्रैक्ट तो लिपस्टिक के ये 5 शेड्स जरूर करें ट्राई, चेरहे को दें इंस्टेंट ग्लो

Valentine Day Special: पार्टनर को करना हो अट्रैक्ट तो लिपस्टिक के ये 5 शेड्स जरूर करें ट्राई, चेरहे को दें इंस्टेंट ग्लो

Highlightsआप थोड़ी चुलबुली सी हैं और आपको भड़कीले रंग पसंद हैं तो आप चार्मिंग पिंक कलर भी यूज कर सकती हैं।ब्राउन शेड किसी भी स्किन टोन पर जंचता है।

वैलेंटाइन वीक हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पार्टनर के लिए खूब बन-ठन कर रहती हैं। खास कर 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन लड़कियां सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि लड़कियों के लुक को ब्यूटीफुल दिखाने के लिए लिपस्टिक के अलग-अलग शेड्स अलग-अलग तरह का काम करते हैं। अगर आपके अपनी पर्सनैलिटी और अपने लुक के अनुरूप लिपस्टिक लगा लिया तो आप सबसे हटकर लगेंगी। 

आपकी परफेक्ट ड्रेस, परफेक्ट मेकअप और ज्वैलरी तब तक अधूरी है जब तक आप परफेक्ट लिपस्टिक नहीं लगाती हैं। सिर्फ यही नहीं आपके स्किन टोन के साथ सूट की हुई लिपस्टिक आपको इंस्टेंट ग्लो भी देती है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही डिफरेंट और एलिगेंट लिपस्टिक शेड्स बताने जा रहे हैं जिसे इस वैलेंटाइन ईव पर आप ट्राई कर सकती हैं। 

1. मॉव ब्राउन

ब्राउन शेड किसी भी स्किन टोन पर जंचता है। अगर आप वैलेंटाइन ईव पर कुछ लाइट कलर का लुक अपनाने वाली हैं तो मॉब ब्राउन लिपस्टिक आप पर बिल्कु जंचेगी। दरअसल ये रंग दो शेड का मिक्सचर होता है। ब्राउन पिंक और ब्राउन कलर का ये मिला-जुला शेड आपको अलग ही लुक देगा। इसमें आप क्लासी और स्टाइलिश के साथ सिंपल और सोबर लगेंगी।

2. चार्मिंग पिंक

आप थोड़ी चुलबुली सी हैं और आपको भड़कीले रंग पसंद हैं तो आप चार्मिंग पिंक कलर भी यूज कर सकती हैं। ये ग्लॉसी शेड भी होते हैं। अगर आप 40 प्लस हैं तो भी आप चार्मिंग पिंक को यूज कर सकती हैं। इस लिपस्टिक को आप कैजु्अल ईव या पार्टी लुक में ट्राई कर सकती हैं।

3. क्लासी न्यूड

ऑफिस के बाद तुरंत डिनर डेट पर जाना हो और कपड़े बदलने का टाइम ना हो तो आप झटपट अपने ऑफिस लुक पर न्यूड लिपस्टिक लगाकर खुद को क्लासी लुक दे सकती हैं। ये आपको बिल्कुल नेचुरल लुक देगा। अगर आप इसके साथ चेहरे पर थोड़ा सा मेकअप कर लेंगी तो ये आपको बेहद कॉन्फिडेंट भी दिखाएगा। 

4. वाइब्रेंट फ्यूशिया

अगर आप वैलेंटाइन ईव पर पार्टनर के साथ डिस्को या पब जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो वाइब्रेंट फ्यूशिया बिल्कुल परफेक्ट लिपस्टिक शेड है। आपके लुक को और भी वाइब्रेंट दिखाना हो या अपने लुक को थोड़ा फंकी बनाना हो ये लिपस्टिक शेड आप पर परफेक्ट जंचेगा। 

5. पेशिनेट रेड शेड

पेशिनेट रेड, रेड कलर का ही शेड है मगर ये रेड से थोड़ा अलग है। पेशिनेट रेड शेड किसी भी स्किन टोन पर बहुत फबता है। इंडियन ड्रेस पहनी हो या वेस्टर्न आप पर ये शेड जंच जाएगा। आप चाहें तो इस शेड के साथ बस हल्का सा काजल और लाइनर लगा लें। बस, आपका लुक सुपर्ब होगा। 

Web Title: how to choose right lipstick shade for instant glow

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे