होली 2019: त्वचा और बालों से होली का रंग निकालने का ये नुस्खा है सौ फीसदी असरदार, अभी करें ट्राई

By गुलनीत कौर | Published: March 21, 2019 02:14 PM2019-03-21T14:14:02+5:302019-03-21T14:14:02+5:30

होली खेलने से पहले चेहरे और पूरे बदन पर अच्छी तरह ऑलिव ऑइल लगा लें। ऑलिव ऑइल ना मिले तो कैस्टर ऑइल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बालों में भी ये तेल लगा लें। इसके बाद होली खेलें।

Holi 2019: How to get rid of holi color from skin and hair doing one single remedy | होली 2019: त्वचा और बालों से होली का रंग निकालने का ये नुस्खा है सौ फीसदी असरदार, अभी करें ट्राई

होली 2019: त्वचा और बालों से होली का रंग निकालने का ये नुस्खा है सौ फीसदी असरदार, अभी करें ट्राई

किसी से अगर पूछें कि होली का त्योहार क्यूं पसंद है तो आगे से एक ही जवाब आता है कि इसदिन रंगों से खेलने का भरपूर मौक़ा मिलता है। लोग एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं, गालों पर गुलाल मलते हैं, रंग वाला पानी भी डालते हैं। कुल मिलाकर यह मस्ती करने का त्योहार है। इस बार होली 20 और 21 मार्च की है, जिसमें रंगवाली होली 21 मार्च को है। इसदिन का हर किसी को अभी से बेसब्री से इन्तजार हो रहा है।

होली का पर्व आता है और इसदिन लोग रंगों से खूब मस्ती भी करते हैं। लेकिन हर साल होली की शाम होने तक पछावा भी होता है। क्योंकि सुबह रंगों से खेली गई होली शाम होने तक त्वचा पर ढेर सारी एलर्जी दे जाती है। ये रंग पहले तो त्वचा से पूरी तरह निकलते नहीं हैं। दूसरा स्किन एलर्जी देते हैं। इसलिए हम आपको होली का रंग छुड़ाने के 5 आसान तरीके बताने जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल करें और खूब होली खेलने के बाद भी पहले जैसी साफ और हेल्दी त्वचा पाएं।

स्किन से रंग छुड़ाने का तरीका:

- त्वचा पर गहरा रंग लग गया हो तो नारियल तेल को हल्का गर्म करें। त्वचा पर लगाएं। कुछ सेकंड्स का इन्तजार करें और फिर कॉटन से हटा लें। नारियल तेल के प्रभाव से रंग की त्वचा के ऊपर से पकड़ ढीली पड़ जाती है और वह आसानी से निकलता है
- अगर नारियल तेल से भी रंग पूरी तरह ना निकलें तो उबटन का इस्तेमाल करें। बेसन में जरूरत के अनुसार दूध मिलाएं और इसे पूरे चेहरे और त्वचा पर लगाएं। फिर पील-ऑफ मास्क की तरह रगड़ते हुए इसे चेहरे से निकालें। उबटन के साथ रंग भी निकल जाएगा

यह भी पढ़ें: होली खेलने से पहले और बाद में क्या करें, क्या नहीं, स्किन एक्सपर्ट से जानें

बालों से रंग छुड़ाने का तरीका:

- होली खेलने के बाद बालों में सीधा पानी ना डालें। अगर बालों में पानी गया है तो पहले बालों के सूखने का इंतजार करें। जब बाल सूख जाएं तौलिये या कॉटन के कपड़े से बालों पर लगा रंग झाड़ लें। जितना रंग झाड़ सकते हैं निकाल दें
- इसके बाद हेयर वॉश कर लें। बाल धोने के बाद एक हेयर पैक बनाने। इसमें अंडा, आलोवेरा, प्याज का रस मिलाएं। इसे स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगा लें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे बालों से निकालें। अगर स्मेल ना जाए तो दोबारा हेयर वॉश कर सकते हैं

Web Title: Holi 2019: How to get rid of holi color from skin and hair doing one single remedy

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे