Holi 2019: होली का जिद्दी रंग छुड़ाने के 5 सबसे आसान और सस्ते घरेलू नुस्खे, अभी से कर लें नोट

By गुलनीत कौर | Published: March 16, 2019 08:05 AM2019-03-16T08:05:42+5:302019-03-16T10:14:01+5:30

20 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। रात 9 बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा।

Holi 2019: 5 simple, easy yet effective ways to get rid of holi colors | Holi 2019: होली का जिद्दी रंग छुड़ाने के 5 सबसे आसान और सस्ते घरेलू नुस्खे, अभी से कर लें नोट

Holi 2019: होली का जिद्दी रंग छुड़ाने के 5 सबसे आसान और सस्ते घरेलू नुस्खे, अभी से कर लें नोट

किसी से अगर पूछें कि होली का त्योहार क्यूं पसंद है तो आगे से एक ही जवाब आता है कि इसदिन रंगों से खेलने का भरपूर मौक़ा मिलता है। लोग एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं, गालों पर गुलाल मलते हैं, रंग वाला पानी भी डालते हैं। कुल मिलाकर यह मस्ती करने का त्योहार है। इस बार होली 20 और 21 मार्च की है, जिसमें रंगवाली होली 21 मार्च को है। इसदिन का हर किसी को अभी से बेसब्री से इन्तजार हो रहा है।

होली का पर्व आता है और इसदिन लोग रंगों से खूब मस्ती भी करते हैं। लेकिन हर साल होली की शाम होने तक पछावा भी होता है। क्योंकि सुबह रंगों से खेली गई होली शाम होने तक त्वचा पर ढेर सारी एलर्जी दे जाती है। ये रंग पहले तो त्वचा से पूरी तरह निकलते नहीं हैं। दूसरा स्किन एलर्जी देते हैं। इसलिए हम आपको होली का रंग छुड़ाने के 5 आसान तरीके बताने जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल करें और खूब होली खेलने के बाद भी पहले जैसी साफ और हेल्दी त्वचा पाएं।

1) ऑलिव ऑइल

होली खेलने से पहले चेहरे और पूरे बदन पर अच्छी तरह ऑलिव ऑइल लगा लें। ऑलिव ऑइल ना मिले तो कैस्टर ऑइल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बलओंह में भी ये तेल लगा लें। इसके बाद होली खेलें। होली के रंग तेल की वजह से चिपकेंगे नहीं और बाद में आसानी से सारा रंग छूट जाएगा।

2) अंडे की जर्दी

होली खेलने के ठीक बाद बालों को ना धोएं। पहले बालों में अंडे की जर्दी या फिर दही लगा लें। करीब आधा घंटा लगा रहने दें और इसके बाद अपने रेगुलर शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। बालों और स्कैल्प पर लगा सारा राग निकल जाएगा। बाल नरिश भी हो जाएंगे।

3) सरसों का तेल

अगर आपको कोई भी तेल ना मिले तो किचन में रखा सरसों का तेल इस्तेमाल करें। इसे होली खेलन ए से पहले अपने बालों, चेहरे और पूरी बॉडी पर अच्छी तरह लगा लें। तेल का असर त्वचा में कुछ देर होने दें। इसके बाद ही होली खेलें। सरसों के तेल के असर से रंग त्वचा पर चिपकेगा नहीं और नहाने पर आसानी से निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें: होली पर करें हनुमान जी का ये अचूक टोटका, बजरंगबली हर बुरी नजर से करेंगे आपकी रक्षा

4) मॉइस्चराइजर, वैसलीन

घर में मॉइस्चराइजर या वैसलीन हो तो होली खेलने से पहले इसे चेहरे और पूरी बॉडी पर लगा लें। वैसलीन को आप बालों में भी लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल होंठों पर भी अच्छी तरह करें। होली के रगों से होंठ डैमेज हो जाते हैं। इसके बचाव के लिए होली खेलने से पहले ही होंठों पर मॉइस्चराइजर या वैसलीन लगा लें।

5) डार्क नेल पेंट लगाएं

होली खेलने के बाद त्वचा से तो रंग निकल जाता है लेकिन नाखूनों पर लगा रंग कई हफ्तों तक नहीं जाता। इसके लिए होली खेलने से पहले ही नाखूनों पर कोई डार्क रंग लगा लें। होली खेलने के बाद नेल पेंट रिमूवर से ये नेल पेंट निकालें। नेल पेंट के साथ ही होली का गहरा रहंग भी नाखूनों से निकल जाएगा। 

English summary :
Holi Special 2019: Holi is festival of colors which makes our life colourful. Holi is on March 21 in 2019. Before playing Holi this year Lokmat News Hindi bring to you some effective tips to remove tough Holi colors.


Web Title: Holi 2019: 5 simple, easy yet effective ways to get rid of holi colors

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे