Face wash नहीं बल्कि इन 3 चीजों से धुलें अपना चेहरा, मिलेगा गजब का ग्लो

By मेघना वर्मा | Published: January 28, 2020 03:12 PM2020-01-28T15:12:49+5:302020-01-28T15:12:49+5:30

कुछ लड़कियां तो पार्लर में भी हजारों रुपये अपने चेहरे की ग्लो पर खर्च करती हैं मगर क्या आपको पता है कि आप एक साधारण फेसवॉश से भी अपने चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं। 

for glowing skin wash your face with these natural things | Face wash नहीं बल्कि इन 3 चीजों से धुलें अपना चेहरा, मिलेगा गजब का ग्लो

Face wash नहीं बल्कि इन 3 चीजों से धुलें अपना चेहरा, मिलेगा गजब का ग्लो

Highlightsदही से चेहरे की गंदगी भी साफ होती है।ये आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करता है।

हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। हर लड़की चाहती है कि उसके चेहरे पर शानदार ग्लो रहे। इसके लिए ना जानें कितने ही तरह का प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट भी यूज करती है। सिर्फ यही नहीं कुछ लड़कियां तो पार्लर में भी हजारों रुपये अपने चेहरे की ग्लो पर खर्च करती हैं मगर क्या आपको पता है कि आप एक साधारण फेसवॉश से भी अपने चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं। 

हां आपने सही पढ़ा लेकिन ये फेसवॉश अगर आप साधारण फेसवॉश से करेंगे तो इसका खास असर नहीं होगा बल्कि कुछ खास इंग्रीडिएंट से आप अपने चेहरे को साफ करके या वॉश करके अपना पुराना ग्लो वापिस पा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें जिससे फेसवॉश करके आप अपने चेहरे पर वापिस ग्लो पा सकते हैं।

1. शहद

शहद ना सिर्फ आपके सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि ये आपकी ब्यूटी को बरकरार रखने में भी साहयक होता है। शहद को एक नेचुरल क्‍लींजर की तरह भी यूज करते हैं। ये आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करता है। ये आपके चेहरे के पोर्स को खोलता है जिससे आपका चेहरा ग्लो करने लगता है। शहद इस्‍तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपना चेहरा गीला करें और हाथ में कुछ शहद की बूंद लेकर अपने चेहरे पर मलें 5 मिनट बाद चेहरा धो लें।

2. दही

दही, गर्म में आपके पेट को ठंडा करती है साथ ही आपके डाइजेशन सिस्टम को भी सही करती है। दही को भी प्राकृतिक मॉइस्‍चराइजर कह सकते हैं। ये आपकी स्किन को नमी पहुंचाती है। दही से चेहरे की गंदगी भी साफ होती है। दही का इस्‍तेमाल करने के लिए एक चम्मच दही को चेहरे पर लगाइए और इससे अच्छे से मसाज कीजिए। कुछ दिन ऐसा करने से आपके चेहरे को ग्लो मिलेगा।

3. एलोवेरा

एलोवेरा आपकी नेचुरल ब्यूटी को बरकरार रखता है। ये आपकी स्किन के लिए बहुत लाभकारी है। एंटी एजिंग गुण से भरपूर एलोवेरा में एंटीआक्सीडेंट की मात्रा भी मौजूद होती है। एलोवेरा आपके स्किन के लिए नेचुरल स्किन मॉश्चराइजर का काम करता है। इसे स्किन पर लगाने से नमी आती है साथ ही स्किन को पोषण भी मिलता है। 

 

Web Title: for glowing skin wash your face with these natural things

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे