ग्लोइंग फेस के चक्कर में ना पड़ जाएं लेने के देने, इन 3 चीजों से आज ही बना लीजिए दूरी
By मेघना वर्मा | Published: February 15, 2020 01:45 PM2020-02-15T13:45:24+5:302020-02-15T13:45:24+5:30
कई बार ड्राई स्किन, डार्क स्पॉट, झाइयों और झुर्रियों से परेशान लड़कियां चेहरे पर कुछ भी लगा लेती हैं। जिसके चलते उन्हें एलर्जी या मुहासों को झेलना पड़ता है।
हर लड़की सुंदर दिखना चाहती है। अपनी स्किन को दमकता और ग्लोइंग दिखाने के लिए सभी तरह के टिप्स और नुस्खे आजमाती है। बढ़ते धूल और प्रदूषण का असर चेहरे पर ना दिखे इसके लिए बहुत सारे तरीके भी अपनाती है। इस चक्कर में कभी-कभी ऐसा भी होता है कि उन्हें मुंह की खानी पड़ती है और बहुत ज्यादा केमिकल या नुस्खे का इस्तेमाल भी आपके चेहरे के ग्लो को कम कर देता है।
कई बार ड्राई स्किन, डार्क स्पॉट, झाइयों और झुर्रियों से परेशान लड़कियां चेहरे पर कुछ भी लगा लेती हैं। जिसके चलते उन्हें एलर्जी या मुहासों को झेलना पड़ता है। आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें आप गलती से भी चेहरे पर लगाने के बारे में मत सोचिएगा। ऐसा करना आपकी स्किन के लिए सही नहीं होगा।
1. अंडा
अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। कई बाल लड़कियां अंडे को चेरहे पर लगा लेती हैं मगर ऐसा करना आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी बॉडी में आपका हिस्सा सबसे ज्यादा नाजुक होता है इसलिए एग व्हाइट को चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए। इससे आपके चेहरे पर एलर्जी हो सकती है। सिर्फ यही नहीं चेहरे पर अंडा लगाने से आपको साल्मोनेला संक्रमण का भी खतरा हो सकता है।
2. बॉडी लोशन, बॉडी के लिए ही अच्छा
बॉडी लोशन का नाम ही बॉडी लोशन पड़ा क्योंकि उसे बॉडी पर लागाया जाता है। बॉडी लोशन में ऑयल होता है जो चेहरे के मुताबिक बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप चेहरे पर इसे लगाते हैं तो इसका रिएक्शन भी आपको दिखाई देगा। चेहरे पर हमेशा फेस क्रीम ही लगाना चाहिए। बॉडी लोशन के तेल से आपके चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे भी बढ़ सकते हैं।
3. एल्कोहल मसाज
जब भी अपने लिए ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदें चेक कर लें कि उसमें एल्कोहल ना हो। एल्कोहल को चेहरे पर लगाना बहुत खतरनाक भी हो सकता है। एल्कोहल को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन ड्राई हो जाती है। साथ ही इसमें जलन, खुजली और रेडनेस भी बढ़ जाती है।