शादी की पहली रात इस तरह बनाएं उन्हें अपना दीवाना, फॉलो करें ये 7 ब्यूटी टिप्स

By गुलनीत कौर | Published: June 11, 2018 05:53 PM2018-06-11T17:53:35+5:302018-06-11T17:53:35+5:30

शादी से एक रात पहले होठों पर कोई नेचुरल ऑइल या फिर स्किन टाइप के अनुसार लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए।

Bridal beauty tips one night before the wedding in hindi | शादी की पहली रात इस तरह बनाएं उन्हें अपना दीवाना, फॉलो करें ये 7 ब्यूटी टिप्स

शादी की पहली रात इस तरह बनाएं उन्हें अपना दीवाना, फॉलो करें ये 7 ब्यूटी टिप्स

शादी की तारीख पक्की होते है लड़कियों को अपनी स्किन की चिंता होने लगती है। शादी वाले दिन और उसके बाद ही वे ब्यूटीफुल दिखें इसके लिए कई तरीकों से अपना ख्याल रखती हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि शादी से ठीक एक रात पहले लड़कियों को अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखना चाहिए। यहां हम 7 टिप्स बताएंगे, इन्हें फॉलो कर शादी की पहली रात आप उन्हें अपनी खूबसूरत त्वचा का दीवाना बना सकती हैं। 

1. मॉइस्चराइज करें

अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर चुनें और इसका इस्तेमाल पूरी बॉडी पर अच्छी तरह से करें। यह स्किन को सॉफ्ट बनाएगा और फर्स्ट नाईट के लिए पूरी तरह से त्वचा को तैयार करेगा।

2. चमकदार दांत

शादी के दिन अच्छी तस्वीरों और शादी की पहली रात के लिए भी लड़कियों को ओरल हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए। इसलिए शादी से एक रात पहले ही दांतों को अच्छी तरह ब्रश करना, दांतों और मसूड़ों में कोई तकलीफ ना हो, इन सब को चेक कर पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। 

3. अधिक से अधिक पानी पिएं

केवल मेकअप या अन्य घरेलू नुस्खों से ही नहीं, पानी पीने से भी स्किन पर नेचुरल ग्लो आएगा। जितना अधिक पानी का सेवन किया जाएगा, उतने ही टोक्सिन बॉडी से बाहर निक्लेनेग। इसकी वजह से स्किन को अन्दर से ही निखार मिलेगा।

4. भरपूर नींद है जरूरी

आंखों के नीच डार्क सर्कल, स्किन का लटकना, झुर्रियों का आना, मुरझाया हुआ चेहरा, यह सब नींद की कमी के कारण होता है। इसलिए शादी से एक रात पहले भरपूर नींद लें। हालांकि एक्साइटमेंट और शादी के नाम की घबराहट के कारण नींद नहीं आती है लेकिन म्यूजिक या अन्य काम करके दिमाग को रिलैक्स करना चाहिए। 

5. लिप्स

शादी से एक रात पहले होठों पर कोई नेचुरल ऑइल या फिर स्किन टाइप के अनुसार लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। शादी के दिन होंठ फटे हुए ना हों और उनमें दरार नहीं होनी चाहिए। यह चेहरे की लुक को खराब कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: तरबूज के इस फेस मास्क से 10 मिनट में पाएं निखरी त्वचा

6. हेयर वॉश

शादी से एक रात पहले बालों को केवल पानी से धोकर सोना चाहिए। अगर पार्लर वाली कहे तभी शैम्पू या कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

7. तनाव से दूर रहें

शादी के दिन और रात तक लड़की के चेहरे पर किसी भी तरह का तनाव नहीं होना चाहिए। यह तनाव उसे इस खास दिन को एन्जॉय करने का मौका नहीं देगा। 

Web Title: Bridal beauty tips one night before the wedding in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे