Beauty Tips: 35 के बाद भी दिखना चाहती हैं जवां तो चेहरे पर जरूर लगाएं ये होम मेड टोनर, ध्यान में रखें ये एक बात

By मेघना वर्मा | Published: January 26, 2020 04:11 PM2020-01-26T16:11:08+5:302020-01-26T16:11:08+5:30

एक उम्र के बाद हर महिला के चेहरे पर बारीक रेखाएं, झुर्रियां, ड्रायनेस आदि समस्याएं दिखने लगती हैं।

Beauty Tips: how to make homemade anti ageing serum for wrinkle free skin | Beauty Tips: 35 के बाद भी दिखना चाहती हैं जवां तो चेहरे पर जरूर लगाएं ये होम मेड टोनर, ध्यान में रखें ये एक बात

Beauty Tips: 35 के बाद भी दिखना चाहती हैं जवां तो चेहरे पर जरूर लगाएं ये होम मेड टोनर, ध्यान में रखें ये एक बात

Highlightsत्वचा की इस समस्या से हर लड़की कभी ना कभी गुजरती जरूर है। आप जवां और निखरी त्वचा चाहती हैं तो जरूरी है कि चेहरे की कायदे से देखभाल करें।

आज के समय में हर लड़की जवां दिखना चाहती है। काम पर जा रही हो या किसी पार्टी में लड़कियां खुद को फिट और जवां दिखाने के लिए बहुत सारी चीजें करती हैं। कुछ इसके लिए योग का सहारा लेती हैं तो कुछ मेकअप का। वैसे आज कल जंक फूड और प्रदूषण के समय में 30 और 35 की उम्र के बाद अक्सर ही लड़कियों के चेहरे पर उनका उम्र का बदलाव दिखने लगता है।

एक उम्र के बाद हर महिला के चेहरे पर बारीक रेखाएं, झुर्रियां, ड्रायनेस आदि समस्याएं दिखने लगती हैं। त्वचा की इस समस्या से हर लड़की कभी ना कभी गुजरती जरूर है। वहीं अगर आप जवां और निखरी त्वचा चाहती हैं तो जरूरी है कि चेहरे की कायदे से देखभाल करें और चेहरे पर एक होम मेड टोनर जरूर लगाएं।

आइए आपको बताते हैं कैसे बनेगा ये होममेड टोनर और कैसे करना होगा उनको चेहरे पर अप्लाई।

टोनर बनाने के लिए सामग्री

एक चम्मच ग्लिसरीन 
विटामिन सी कैप्सूल
एक चम्मच एलोवेरा जैल

टोनर बनाने की विधि

1. होममेड सीरम बनाने के लिए तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
2. इसके बाद एक ब्रश की मदद से इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
3. जब थोड़ी देर बाद ये सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें।
4. हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।
5. इसे एक गहरे रंग के कंटेनर में ठंडी व ड्राई जगह पर स्टोर करें।
6. गहरे रंग के कंटेनर में रखने की वजह ये है कि यह ऑक्सिडाइज़ न हो जाए।
7. ऐसा करने से आप इसे लम्बे समय तक स्टोर कर पाएंगे।
8. यह सीरम कम से कम 10 दिनों तक चलते हैं।

इस चीज का रखें ध्यान

विटामिन सी कैप्स्यूल्स को पानी में घोलकर टोनर बनाने की सलाह दी जाती है मगर एक्स्पर्ट्स की मानें, तो यह विटामिन सी पाने का सही तरीका नहीं है। पानी में विटामिन सी मिलाने से ये क्रिस्टलाइज हो जाते हैं, जिससे यह आपकी स्किन में प्रवेश नहीं कर पाते है। तो हो सकता है कि आपको ऊपरी सतह पर दमक दिखाई दे, लेकिन आप भीतर से ग्लो नहीं कर पाएंगी। ऊपरी दमक लंबे समय तक टिकती भी नहीं है। 

Web Title: Beauty Tips: how to make homemade anti ageing serum for wrinkle free skin

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे