Beauty Tips: 30 की हो गई है उम्र तो मेकअप बैग में जरूर रखिए ये 7 ब्यूटी प्रोडक्टस, हमेशा दिखेंगी जवां

By मेघना वर्मा | Published: February 13, 2020 04:14 PM2020-02-13T16:14:58+5:302020-02-13T16:14:58+5:30

एक उम्र के बाद आंखों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। आंखों के नीचे की स्किन सबसे ज्यादा सेंसटिव होती है। आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं।

Beauty products to get soft and glowing skin for women after age of 30 | Beauty Tips: 30 की हो गई है उम्र तो मेकअप बैग में जरूर रखिए ये 7 ब्यूटी प्रोडक्टस, हमेशा दिखेंगी जवां

Beauty Tips: 30 की हो गई है उम्र तो मेकअप बैग में जरूर रखिए ये 7 ब्यूटी प्रोडक्टस, हमेशा दिखेंगी जवां

Highlightsमेकअप लगाने से स्किन काफी खूबसूरत नजर आती है।स्किन को पोषण की जरूरत होती है।

हर महिला सुंदर दिखना चाहती है। इसके लिए ना जाने कितने ही रुपए वो हर महीने पार्लर में झोंक देती हैं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ना जाने कौन-कौन से तरीके अपनाती है। फिर भी कुछ ऐसी महिला भी होती हैं जिनसे फेस से उनकी उम्र का अंदाजा लगना शुरू हो जाता है। अक्सर 30 के बाद महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। 

इन फाइन लाइन्स को हटाने और स्किन को जवां करने के लिए बहुत सी महिलाएं ट्रीटमेंट तक लेने शुरू कर देती हैं। आप भी 30 की दहलीज पर हों या इसे पार कर चुकी हों तो इंस्टेंट ग्लो या निखार पाने के लिए आपके मेकअप पाउच में कुछ खास ब्यूटी प्रोडक्ट्स का होना जरूरी है। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्रोडक्ट्स के नाम बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने पास हमेशा रखिए। ताकि जब भी कभी थोड़ा सा टाइम मिलें आप इससे टचअप कर लें और सबसे अलग दिखें। 

1. कंसीलर

कंसीलर आपके चेहरे के दाग- धब्बे और झाइयों को छुपाती है। इसे लगाने से स्किन स्मूद हो जाती है। इसलिए आपके बैग में ये जरूर होना चाहिए। किसी भी फंक्शन से पहले आप कंसीलर लगाकर रेडी हों ये आपको और आकर्षक बनाएगी।

2. प्राइमर

आपके पास एक अच्छा प्राइमर होना जरूरी है। स्किन को सॉफ्ट लुक देना हो तो खुद के पास अच्छा सा प्राइमर जरूर रखिए। ये आपके लिए फाउंडेशन बेस का काम भी करेगी। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। 

3. लिपस्टिक

बिना लिपस्टिक के कोई भी मेकअप अधूरा है। अपने स्किन टोन के मुताबिक अपने पास लिपस्टिक के दो-चार शेड्स जरूर रखें। लिपस्टिक आपके लुक को पूरा करेगी। अगर आप मैट लिपस्टिक यूज कर रही हैं तो अपने साथ लिप बाम भी जरूर कैरी करें। उसे लगाने के बाद ही होठों पर लिपस्टिक लगाएं।

4. आई क्रीम

एक उम्र के बाद आंखों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। आंखों के नीचे की स्किन सबसे ज्यादा सेंसटिव होती है। आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं। इससे महिलाएं के चेहरे पर समय से पहले ही उम्र का असर नजर आने लगता है। इसीलिए आंखों का लुक खूबसूरत बनाए रखने के लिए ब्रांडेड या अच्छी क्वालिटी की आई क्रीम का इस्तेमाल करें। 

5. बॉडी लोशन

स्किन को पोषण की जरूरत होती है। खासकर 30 की उम्र के बाद ये और भी जरूरी हो जाता है। इसलिए अपने बैग में एक बॉडी लोशन जरूर रखें। नहाने के बाद या रात को सोने से पहले हाथ पैर धुलने के बाद लोशन जरूर लगाएं। 

6. मेकअप रिमूवर

मेकअप लगाने से स्किन काफी खूबसूरत नजर आती है, लेकिन यही मेकअप अगर ठीक तरीके से नहीं हटाया जाए तो इससे स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसीलिए मेकअप को स्किन से पूरी तरह से हटाने के लिए मेकअप रिमूवर का भी इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 

7. सनस्क्रीम

बाहर निकलने पर सूरज से आने वाली यूवी किरणों से चेहरे की कोमल त्वचा प्रभावित होती है। इससे स्किन को बचाने के लिए महिलाओं को किसी अच्छी सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। 

Web Title: Beauty products to get soft and glowing skin for women after age of 30

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे