भारत के लिए व्हाइट हाउस से इस ड्रेस में निकली थीं मेलानिया, डोनाल्ड ट्रंप का भी दिखा था ऐसा लुक, देखे यहां

By मेघना वर्मा | Published: February 24, 2020 02:02 PM2020-02-24T14:02:59+5:302020-02-24T14:02:59+5:30

भारत के लिए रवाना होने से पहले मेलियाना ट्रंप की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

american president donald trump and melania trump fashion style clothes see the photos | भारत के लिए व्हाइट हाउस से इस ड्रेस में निकली थीं मेलानिया, डोनाल्ड ट्रंप का भी दिखा था ऐसा लुक, देखे यहां

भारत के लिए व्हाइट हाउस से इस ड्रेस में निकली थीं मेलानिया, डोनाल्ड ट्रंप का भी दिखा था ऐसा लुक, देखे यहां

Highlightsभारत के इस दौरे में फैशन वर्ल्ड की नजरें मेलियाना ट्रंप के स्टाइल स्टेटमेंट पर हैं।मेलानिया ने अपने फ्लाइट लुक के लिए व्हाइट और ब्लैक आउटफिट को चुना है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ भारत की सरजमी पर उतर चुके हैं। भारत में उनका रंग-बुरंगा स्वागत हुआ है। राष्ट्रपति ट्रंप ने गुजरात के अहमदाबाद में लैंड किया। जहां उनकी मेजबानी नरेन्द्र मोदी ने की। वहीं इस मौके पर मेलियाना जहां व्हाइट रंग के खूबसूरत आउटफिट में दिखाई दीं तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने ब्लैक कोर्ट के ऊपर यलो रंग की टाई पहनी हुई थी।

वहीं भारत के इस दौरे में फैशन वर्ल्ड की नजरें मेलियाना ट्रंप के स्टाइल स्टेटमेंट पर हैं। भारत के लिए रवाना होने से पहले मेलियाना ट्रंप की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें बताया गया है कि उनका ये लुक तब का है जब वो व्हाइट हाउस से भारत के लिए रवाना हुई थीं। इस फोटो में उनसे साथ डॉनल्ड ट्रंप भी दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी फर्स्ट लेडी मोलानिया ट्रंप, इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेर, अमेरिकी मंत्रालय के सीनियर मेंबर भी हैं।

मेलेनिया ट्रंप इस फोटो में ब्लैक कोट और ब्लैक टॉप के साथ चेक व्हाइट पैंट्स में दिखाई दीं। उनका रेट्रो-शीट लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनका ये लुक स्टाइलिश के साथ बेहत कंफर्टेबल भी लग रहा है। मेलानिया ने अपने फ्लाइट लुक के लिए व्हाइट और ब्लैक आउटफिट को चुना है। इसके साथ व्हाइट शूज भी उन्होंने कैरी किया है। 

वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें डोनाल्ड ट्रंप भी रेड टाई और ब्लैक सूट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही भारत के लिए रवाना होते दिख रहे हैं। मेलानिया ने ब्लैक टर्टलनेक के साथ एक वाइट और ब्लैक स्ट्रेप लैग्ड चैकर्ड पैंट्स कैरी की है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक ट्रेंच कोट से लेयर किया है। उनके ब्लॉन्ड बाल उनको और भी खूबसूरत बना रहे हैं। 

आप भी देखिए मेलानिया की कुछ खूबसूरत तस्वीरें-

मेलियाना ट्रंप अपनी खूबसूरत अदाओं के लिए जानी जाती हैं।

उनके ड्रेसिंग सेंस गॉर्जियस है और वो जिस तरह अपने आउटफिट को कैरी करती हैं वो बहुत सुन्दर है।

Web Title: american president donald trump and melania trump fashion style clothes see the photos

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे