अनचाहे मस्सों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, नहीं आएंगे दोबारा वापस

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: November 1, 2019 05:42 PM2019-11-01T17:42:31+5:302019-11-01T17:42:31+5:30

अगर आप शरीर के अनचाहें मस्सों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू आसान उपाय। तो आइए जानते हैं कैसे पाए छुटकारा...

4 Easy Home remedies to remove warts from body completely in hindi | अनचाहे मस्सों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, नहीं आएंगे दोबारा वापस

अनचाहे मस्सों से इन तरीकों से पाएं छुटकारा

Highlightsमस्सों के के लिए प्याज का रस रामबाण होता हैरात को मस्से पर केले के छिलके को रखकर उस पर कपड़ा बांध लें

आजकल ज्यादातर लड़कियां खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रिटमेंट को फॉलों करती हैं। चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए कई तरह के फेसपैक, फेस ट्रिटमेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चेहरे पर किए गए इस तरह के सारे उपाय फीकें पड़ जाते हैं जब चेहरे पर किसी जगह मस्सा आ जाए।

चेहरे पर ही नहीं गर्दन, हाथ, पीठ और शरीर के दूसरे हिस्से पर होने वाले मस्से भले कोई तकलीफ न दें लेकिन ये दिखने में बड़े ही भद्दे लगते हैं। ये साइज में छोटे से लेकर बड़े होते हैं। हालांकि ये मस्से आपको किसी तरह की हानि नहीं पहुंचाते लेकिन यह आपके लुक को खराब कर सकते हैं।

लेकिन अगर आप इन मस्सों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू आसान उपाय। तो आइए जानते हैं कैसे पाए छुटकारा...

प्याज का रस

मस्सों के के लिए प्याज का रस रामबाण होता है। मस्से के ऊपर और उसके आस-पास 20-30 दिन तक प्याज को काटकर रगड़ें। इस उपाय को दिन में दो से तीन बार करें। ऐसा करने से मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।

लहसुन

आप अभी तक लहसुन खाने के फायदे के बारे में जानते होंगे लेकिन मस्से को हटाने में भी यह काफी मददगार है। लहसुन में पाए जाने वाला एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल स्कीन से चेहरे के मस्से दूर होते हैं। इसके लिए लहसुन की कलियों को छीलकर काट लें।

अब इसके टुकड़ों को मस्सों पर रगड़ें या फिर इसका पेस्ट बनाकर मस्से पर एक घंटे तक लगाकर रखें। थोड़ी देर बाद इसे साफ पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में दो बार करें।

केले का छिलका

मस्से को हटाने में केले का छिलका बहुत फायदेमंद हो सकता है। सेहत बनाने के लिए केला जितना असरकारक है ठीक उसी तरह उसका छिलका भी चेहरा खिलाने के लिए फायेदमंद है। केले का छिलका मस्से को सुखा देता है।

इसके लिए रात को मस्से पर केले के छिलके को रखकर उस पर कपड़ा बांध लें। ऐसा तब तक करें जब तक मस्सा साफ न हो जाए।

बेकिंग सोडा

मस्सा हटाने के लिए आप बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मस्सा हटाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल डालकर इस पेस्ट को मस्से में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद पेस्ट को धो के साफ कर लें। एक महीने बाद आपको मस्सों से छुटकारा मिल जाएगा।

Web Title: 4 Easy Home remedies to remove warts from body completely in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे