ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के 1400 नए शब्दों में शामिल 'इडियोक्रेसी', जानिए क्या है मतलब

By धीरज पाल | Published: October 13, 2018 02:35 PM2018-10-13T14:35:49+5:302018-10-13T14:35:49+5:30

इडियोक्रेसी को भी 1967 में पहली बार उपयोग किया गया था। 2006 में इडियोक्रेसी नाम की एक व्यंग्यात्मक फिल्म भी बनी थी।

oxford english dictionary and 1400 word in idiocracy means | ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के 1400 नए शब्दों में शामिल 'इडियोक्रेसी', जानिए क्या है मतलब

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के 1400 नए शब्दों में शामिल 'इडियोक्रेसी', जानिए क्या है मतलब

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 1400 नए शब्द, भाव और मुहावरे जोड़े गए हैं। इसमें से ने उनमें ‘इडियोक्रेसी’ शब्द भी शामिल है। इसका मतलब अज्ञानी या जड़बुद्धि माने जाने वाले लोगों से बनी सरकार है। युनानी भाषा के प्रत्यय 'क्रेसी' से जुड़े शब्दकोश में पहले से ही कई शब्द हैं। इनमें से डेमोक्रेसी, ब्यूरोक्रेसी, यूरोक्रेसी जैसे कई शब्द हैं। ‘क्रेसी’ जिसका मतलब होता है कि शक्ति’ या ‘शासन’। 

इडियोक्रेसी को भी 1967 में पहली बार उपयोग किया गया था। 2006 में इडियोक्रेसी नाम की एक व्यंग्यात्मक फिल्म भी बनी थी। इसका मतलब है किसमाज या ऐसे शासन से है जिनपर अज्ञानी या जड़बुद्धि माने जाने वाले व्यक्ति शासन करते हैं। डेमोक्रेसी और अरिस्टोक्रेसी जैसे शब्द प्राचीन यूनानी भाषा से आए लेकिन 18वीं सदी तक ‘ओक्रेसी’ को अंग्रेजी शब्दों में शामिल किया जाने लगा मसलन स्टेटोक्रेसी और मोबोक्रेसी। बता दें कि इस अंग्रेजी डिक्शनरी की हर साल चार बार समीक्षा होती है।

19वीं शताब्दी में इस तरह के कई शब्द डिक्शनरी में शामिल किए गए। इससे पहले 1832 में फूलोक्रेसी और 1909 में इडियटोक्रेसी शब्द का उपयोग भी इसी तरह के अर्थ में किया जाता था। 

Web Title: oxford english dictionary and 1400 word in idiocracy means

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे