CTET 2019: CBSE सीटीईटी परीक्षा आज, परीक्षा केंद्र जाने से पहले ये चीजें जरूर रखें पास

By स्वाति सिंह | Published: July 7, 2019 09:07 AM2019-07-07T09:07:39+5:302019-07-07T09:07:39+5:30

CTET 2019: अगर अभ्यर्थियों ने अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

CBSE CTET 2019: CBSE CTET Exam Today, know these special things | CTET 2019: CBSE सीटीईटी परीक्षा आज, परीक्षा केंद्र जाने से पहले ये चीजें जरूर रखें पास

CBSE CTET 2019

आज सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET 2019) का एग्जाम आयोजित होना है। सीटेट एक नैशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा है।  एग्जाम दो सेशन में आयोजित किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा। दोनो पेपर हल करने के लिए आवेदकों को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा।  अगर अभ्यर्थियों ने अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

ये चीजें जरूर लेकर जाएं साथ 
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, दो बॉल पेन (काला/नीला) जरूर लेकर जरूर जाएं। इसके साथ ही एक फोटो आईडी भी लेकर जाएं। 

सीबीएसई देश के 97 शहरों में 20 भाषाओं में सीटेट (CTET) परीक्षा आयोजित करेगा। वहीं, असम के डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट और सिल्चर और बिहार के भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना और वैशाली भी शामिल हैं।

ऐसे डाउनलोड करें (CBSE CTET admit card 2019)
- अभ्यार्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। 
- यहां डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
- अभ्यार्थी अपने डिटेल्स को दर्ज करें, जैसे- नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि। 
- कुछ देर बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। 
- इसे सेव करके प्रिंट आउट निकाल लें।  

Web Title: CBSE CTET 2019: CBSE CTET Exam Today, know these special things

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे