CBSE 12वीं के परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, यहां जानें किन सब्जेक्टस के एग्जाम डेट में हुआ चेंज
By मेघना वर्मा | Published: January 15, 2019 09:53 AM2019-01-15T09:53:21+5:302019-01-15T09:53:21+5:30
इन परिवर्तनों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in. पर भी जारी कर दिया गया है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, सीबीएसई ने हाल ही में नया नोटिफिकेशन जारी किया है। क्लास 12 के बोर्ड एग्जाम 2019 की परीक्षाओं की डेट में कुछ चेंजेज किए गए हैं। इन परिवर्तनों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in. पर भी जारी कर दिया गया है। आप भी देखिए कि किन-किन परीक्षाओं कीडेट में किया गया है परिवर्तन।
कम्प्यूटर साइंस की तिथि में हुआ है बदलाव
नई रिवाइज्ड शीट के मुताबिक कम्प्यूटर साइंस और इनफोर्मेटिक्स प्रेक्टिस का एग्जाम अब दो अप्रैल 2019 को पोस्टफोन कर दिया गया है। आपको बता दें ये परीक्षा पहले मार्च 28 को होना था मगर अब यह दो अप्रैल को आयोजित होगी।
वहीं फिलॉसिफी, इंटरपेन्योरशिप, ह्युमन राइट्स एंड जेंडर स्टडीज, थिएटर स्टडीज एंड लाइब्रेरी ऑर इंफॉर्मेशन साइंस जो पहले दो अप्रैल को होना था वो अब चार अप्रैल 2019 को आयोजित किया जाएगा।
नीचे दी गई तालिका पर एक नजर डालिए...
परीक्षा की पुरानी तिथि | परीक्षा की नई तिथि | सब्जेक्ट कोड | सब्जेक्ट |
28.03.2019 | 02.04.2019 | 065 083 | इंफॉर्मेशन प्रैक्टिस कंप्यूटर साइंस |
02.04.2019 | 04.04.2019 | 040 066 075 078 079 | फिलॉसिफी इंटरपेन्योरशिप ह्मयून राइट्स एंड जेंडर स्टडीज थिएटर स्टडीज लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस |